Search KhabarFast

Press ESC to close

दबोचे गए पंजाब के दो शार्प शूटर, पुलिस कर रही पूछताछ; निशाने पर थे बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स

दबोचे गए पंजाब के दो शार्प शूटर, पुलिस कर रही पूछताछ; निशाने पर थे बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स

Sharp Shooters Arrested: बॉलीवुड एक बार फिर निशाने पर था और लेकिन, साजिश को विफल कर दिया गया है। पंजाब से दो शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दबोचे गए शॉर्प शूटर एक सुपरस्टार पर हमले की योजना बना रहा थे।  

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों क्रमश: जालंधर और तरनतारन निवासी हैं।

दीपक सिंह ठाणे से गिरफ्तार  

पुलिस ने बताया की दीपक सिंह को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विकास ठाकुस को दिल्ली से दबोचा गया है। पुलिस को खुफिया जानकारी के आधार पर साजिश का पता चला था। इसके बाद स्पेशल सेल ने तेजी से कार्रवाई की। विकास ठाकुर से पूछताछ के बाद ही मुबई में रहने वाले दीपक की जानकारी पुलिस के हाथ लगी थी। पुलिस को शक है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में एक सुपरस्टार द्वारा कथित तौर पर दिए गए बयान के कारण उन पर हमले की साजिश रची गई थी।  

विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से कनेक्शन

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों का संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से था। इस साजिश के पीछे का असल कारण आरोपियों के आपसी संबंध और उन्हें निर्देश कहां से मिल रहे थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस साजिश के खुलासे और हाल ही में मिले धमकी भरे 3 ई मेल के बाद पुलिस ने एक सुपस्टार के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई में कुछ दिन पहले ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग हुई थी। वहीं, लगातार मिल रही धमकियों के बाद बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।       

Also read: SIR पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले चुनाव आयोग का बड़ा हलफनामा, छूटे वोटरों को मिलेगा एक और मौका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: राजधानी में छाई स्मॉग की मोटी चादर, सिरीफोर्ट सबसे प्रदूषित, जानें अपने इलाके का हाल

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 216 रहा। इस दौरान कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत देखने को मिली। शहर के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया। सिरीफोर्ट में सबसे ज्यादा 346 AQI दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, NSIT द्वारका में AQI 330 रहा। प्रदूषण के प्रमुख कारकों में PM 2.5 और PM 10 शामिल रहे।

दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क-नेवार्क के लिए बहाल हुईं नॉन-स्टॉप उड़ानें, रोम में नहीं रुकेगी फ्लाइट

Air India News: एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए अपनी सभी नॉन-स्टॉप फ्लाइट सेवाएं एक बार फिर शुरू कर दी हैं। एयरस्पेस की पाबंदियों की वजह से अब तक इन रूट पर उड़ानों को बीच में रुकना पड़ रहा था, लेकिन अब हवाई क्षेत्र खुलने के बाद यात्री बिना रुके सीधे न्यूयॉर्क पहुंच सकेंगे। इससे यात्रियों के करीब 5 घंटे तक बचेंगे। दरअसल, पहले दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली कुछ उड़ानों को ईंधन भरने के लिए इटली के रोम में रुकना पड़ता था, जिससे सफर करीब 22 घंटे का हो जाता था। अब नॉन-स्टॉप सेवा बहाल होने के बाद यही सफर सिर्फ 17 घंटे में पूरा होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast