Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क-नेवार्क के लिए बहाल हुईं नॉन-स्टॉप उड़ानें, रोम में नहीं रुकेगी फ्लाइट

दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क-नेवार्क के लिए बहाल हुईं नॉन-स्टॉप उड़ानें, रोम में नहीं रुकेगी फ्लाइट

Air India News:  एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए अपनी सभी नॉन-स्टॉप फ्लाइट सेवाएं एक बार फिर शुरू कर दी हैं। एयरस्पेस की पाबंदियों की वजह से अब तक इन रूट पर उड़ानों को बीच में रुकना पड़ रहा था, लेकिन अब हवाई क्षेत्र खुलने के बाद यात्री बिना रुके सीधे न्यूयॉर्क पहुंच सकेंगे। इससे यात्रियों के करीब 5 घंटे तक बचेंगे। दरअसल, पहले दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली कुछ उड़ानों को ईंधन भरने के लिए इटली के रोम में रुकना पड़ता था, जिससे सफर करीब 22 घंटे का हो जाता था। अब नॉन-स्टॉप सेवा बहाल होने के बाद यही सफर सिर्फ 17 घंटे में पूरा होगा। बता दें, पाकिस्तान की ओर से भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने और मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियों से एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई थीं। इसके बाद एयरलाइन को रूट बदलना पड़ा और रोम में तकनीकी ठहराव लेना पड़ रहा था।

दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए कितनी फ्लाइट?

एयर इंडिया ने भारत और अमेरिका के बीच चारों रूट पर नॉन-स्टॉप उड़ानें बहाल कर दी हैं। इसमें दिल्ली से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JFK) और नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (EWR) के लिए सेवाएं शामिल हैं।एयरलाइन दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए रोजाना एक फ्लाइट और मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए भी रोजाना एक फ्लाइट संचालित करती है। वहीं दिल्ली से नेवार्क के लिए हफ्ते में 4 उड़ानें और मुंबई से नेवार्क के लिए हफ्ते में 3 उड़ानें चलती हैं।

Also read: दबोचे गए पंजाब के दो शार्प शूटर, पुलिस कर रही पूछताछ; निशाने पर थे बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स

यात्रियों को मिलेगी बेहतर केबिन और सुविधाएं

एयर इंडिया इन रूट पर यात्रियों को नए ऑनबोर्ड प्रोडक्ट और अपग्रेडेड केबिन की सुविधा भी दे रही है। दिल्ली से JFK और नेवार्क जाने वाली उड़ानों में Airbus A350-900 विमान का इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास की सुविधा है। बिजनेस क्लास में पूरी तरह फ्लैट होने वाली सीटें और आधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम मौजूद है।वहीं मुंबई से न्यूयॉर्क के दोनों रूट पर बोइंग 777-300ER विमान चल रहे हैं। इनमें फर्स्ट क्लास में प्राइवेसी डोर वाले सुइट, बिजनेस क्लास में फ्लैट-बेड सीटें और बेहतर इकोनॉमी क्लास केबिन उपलब्ध हैं। नॉन-स्टॉप उड़ानों की बहाली से भारत और अमेरिका के बीच सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और सफर पहले से ज्यादा आरामदायक होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: राजधानी में छाई स्मॉग की मोटी चादर, सिरीफोर्ट सबसे प्रदूषित, जानें अपने इलाके का हाल

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 216 रहा। इस दौरान कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत देखने को मिली। शहर के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया। सिरीफोर्ट में सबसे ज्यादा 346 AQI दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, NSIT द्वारका में AQI 330 रहा। प्रदूषण के प्रमुख कारकों में PM 2.5 और PM 10 शामिल रहे।

दबोचे गए पंजाब के दो शार्प शूटर, पुलिस कर रही पूछताछ; निशाने पर थे बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स

Sharp Shooters Arrested: बॉलीवुड एक बार फिर निशाने पर था और लेकिन, साजिश को विफल कर दिया गया है। पंजाब से दो शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दबोचे गए शॉर्प शूटर एक सुपरस्टार पर हमले की योजना बना रहा थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast