Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाबी एक्ट्रेस से लेकर अक्षरा सिंह समेत इन एक्टर्स ने की छठ पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, फोटो किया शेयर

पंजाबी एक्ट्रेस से लेकर अक्षरा सिंह समेत इन एक्टर्स ने की छठ पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, फोटो किया शेयर

Chhath Puja Celebration: आज 16 नवंबर, सोमवार को छठ महापर्व का समापन हो गया। पूरे देश में व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ उषा अर्घ्य दिया। इसके बाद से ही सेलेब्रिटीज भी अपनी छठ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हिमांशी खुराना की तस्वीरों की हो रही है। पंजाबी एक्ट्रेस ने छठ पूजा करते हुए अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लाल सूट पहना है और सिर पर चुनरी ओढ़ रखी है। माथे से लेकर नाक तक सिंदूर लगाए हिमांशी का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।हिमांशी के अलावा अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारों ने भी छठ पूजा की और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। बता दें, इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हुई थी, जो 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ।

हिमांशी खुराना ने छठ पूजा की अपनी तस्वीरें शेयर की

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने छठ पूजा की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बिग बॉस फेम हिमांशी ने छठ सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा - 'छठ पूजा की शुभकामनाएं!' तस्वीर में हिमांशी लाल सूट में, सिर पर चुनरी ओढ़े और माथे से नाक तक सिंदूर लगाए पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अक्षरा सिंह ने भी छठ पूजा की तस्वीरें शेयर की

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी छठ पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देते हुए छठ महापर्व के समापन की जानकारी दी। अक्षरा ने लिखा कि हर साल अपने पटना में सबके साथ छठ मनाना उनके लिए बेहद खास होता है। उन्होंने इस आयोजन में समय, सेवा और स्नेह देने वाले सभी लोगों का दिल से आभार जताया। साथ ही उन्होंने कामना की कि छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहे।

खेसारी लाल यादव ने भी छठ पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी छठ पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने इस बार अपने परिवार के साथ मिलकर छठ महापर्व मनाया। खेसारी ने पूजा के दौरान की झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं और सभी को छठ पर्व की बधाई भी दी।

 

Also read: बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

सोनू सूद मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा समारोह में शामिल हुए

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा समारोह में शामिल हुए, जहां उनके साथ शेखर सुमन और आयोजक संजय निरुपम समेत कई लोग मौजूद थे। इस दौरान सोनू सूद ने सभी को छठ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संजय निरुपम से उनका 20-25 साल पुराना रिश्ता है, यूपी-बिहार के लोगों को देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है क्योंकि इन्हीं लोगों ने देश को बनाया है। उन्होंने छठी मैया से सभी को खुश रखने की प्रार्थना की। वहीं गायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पूर्वांचल समुदाय के इस उत्सव की 43 साल पुरानी परंपरा का जिक्र किया और बताया कि वे पिछले 25 सालों से यहां गाने के लिए आ रही हैं।

 

तमन्ना भाटिया ने भी छठ पूजा को लेकर अपनी खुशी जाहिर की

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी छठ पूजा को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। हाल ही में फिल्म 'द वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आईं तमन्ना ने फिल्म के गाने 'छठी मैया' में छठ पूजा करते हुए नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई में इतने सारे लोगों के साथ छठ मनाकर वे बेहद खुश हैं और उन्हें बहुत प्यार मिला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

Big Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस बार निशाने पर रहीं कनिका मान, लव गिल और स्काउट। एपिसोड की शुरुआत कनिका मान से हुई। कनिका की काज़ी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस पर सलमान ने सवाल उठाए। मामला तब शुरू हुआ जब स्काउट ने 'कैरेक्टर ढीला है' गाते हुए लव के कैरेक्टर पर कमेंट किया।

'कजिन हसबैंड' वाले जोक पर असहज हुईं हुमा कुरैशी, एक बार फिर विवादों में समय रैना का IGL 2

Indias Got Latent 2 Controversy: कॉमेडी के मंच पर कभी-कभी एक मजाक ऐसा हो जाता है, जो हंसी के बीच कई सवाल खड़े कर देता है। इन दिनों समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में है। इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पहुंचीं, उनके साथ कृष्णा अभिषेक समेत कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आए। एपिसोड के दौरान समय रैना के एक मजाक ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast