Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, CM सुक्खू और विधायक 6 महीने तक लेंगे कम सैलरी, नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, CM सुक्खू और विधायक 6 महीने तक लेंगे कम सैलरी, नोटिफिकेशन जारी

Himachal News: हिमाचल में अर्थिक संकट को देखते हुए सुक्खू सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सीएम सुक्खू ने अपनी और सभी विधायकों की सैलरी में अस्थायी कटौती करने का आदेश दिया है। सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री और विधायक आगामी 6 महीनों तक कम वेतन लेंगे। यह निर्णय आर्थिक अनुशासन और वित्तीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि यह कदम राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और प्रशासनिक खर्चों को नियंत्रित करने की दिशा में उठाया गया है। इस फैसले के बाद हिमाचल की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। जहां एक ओर इसे सरकार का आर्थिक सुधार वाला कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है।

Also read: Chamba Bridge Collapse: 80 साल का इंतजार मलबे में मिला, लैंडस्लाइड में ढहा निर्माणाधीन सिंयुर पुल

बिगड़ती स्थिति में सीएम ने जताई थी चिंता

आदेश में यह भी कहा गया है कि राज्य में बढ़ते वित्तीय दबाव के की वजह से यह कदम उठाया गया है। बता दें कि बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 'राजस्व घाटा अनुदान' को बंद करने की वजह से निर्णय को राज्य पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है।

स्थिति में सुधार होते ही मिलेगी पूरी पेमेंट

आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि जैसी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा वैसे ही कटौती की गई सैलरी का भुगतान कर दिया जाएगा। इसे स्थायी कटौती नहीं माना जाएगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंपत राय का इस्तीफा राम मंदिर ट्रंस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए कार्यकारी महासचिव

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:हरियाणा के झज्जर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uttrakhand News:विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast