Search KhabarFast

Press ESC to close

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, कभी कहे जाते थे टीम के संकटमोचक; अब 18 साल बाद तोड़ा नाता

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, कभी कहे जाते थे टीम के संकटमोचक; अब 18 साल बाद तोड़ा नाता

Dent For CSK: आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। टीम को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ा। खुद धोनी भी चोट के कारण खेलते हुए नजर नहीं आए। अब आईपीएल खत्म होने के लगभग दो महीने बाद चेन्नई को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम से 18 साल पुराना नाता तोड़ लिया है। फ्रेंचाइजी और फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वह अगले आईपीएल सीजन में नए भूमिका में नजर आएंगे।

फ्लेमिंग के कार्यकाल में 5 बार चेन्नई बना चैंपियन

स्टीफन फ्लेमिंग सबसे पहले 2008 में आईपीएल में चेन्नई से जुड़े थे। उस वक्त चेन्नई के साथ वह एक खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे। लेकिन, अगले ही साल यानी 2009 में उन्हें हेड कोच बनाया गया था। तब से लेकर 2026 तक वह धोनी के साथ चेन्नई के लिए रणनीति बना रहे थे और पांच बार चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिक निभाई। फ्लेमिंग के कार्यकाल में ही चेन्नई ने 2 बार चैंपियंस लीग खिताबी भी अपने नाम किया। फ्लेमिंग के कार्यकाल में चेन्नई ने 12 बार प्लेऑफ और 10 बार फाइनल में जगह बनाई।  

Also read: FIFA World Cup 2026: ब्राजील के दिग्गज नेमार का बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

पिछले कुछ सालों में चेन्नई की हालत खराब

चेन्नई आखिरी बार 2023 में चैंपियन बनी थी। हालांकि, उसके बाद से टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी गई। साल 2026 में भी लखनऊ का प्रदर्शन खास नहीं रहा। पिछले तीन सीजन में चेन्नई एक बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। दूसरी तरफ धोनी अब टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। अब वह मार्गदर्शक की भूमिका में हैं। हालांकि, वह बतौर खिलाड़ी चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 में चोट के कारण वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast