Search KhabarFast

Press ESC to close

Kapil Cafe Firing Case:कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, जानें कितना खूंखार अपराधी है 'रॉकेट'

Kapil Cafe Firing Case:कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, जानें कितना खूंखार अपराधी है 'रॉकेट'

Kapil Shamra Cafe Firing Case: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। कुल मिलाकर 24 गैंगों से जुड़े हुए 24 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए गरिंदर देव को फ्रांस से अरेस्ट किया गया है। वह कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले गिरोह में शामिल था। बताया जा रहा है कि उसके कनाडा प्रत्यपित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

कपिल के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार  

कनाडा के रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार गारिंदर देव को फ्रांस में अरेस्ट किया गया है और प्रत्यर्ण करके कनाडा लाया जाएगा। गरिंदर के कई उपनाम हैं। उसे रिट्ज कार्लटन, रॉकेट या डॉक्टर जैसे नामों से बुलाया जाता है। बताया जाता है कि वह बिश्नोई गैंग के लिए ड्रग्स तस्करी का काम करता था। अमेरिका डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के मुताबिक गारिंदर देव कोकीन और हेरोइन की तस्करी करता था। उसने जून 2025 में ही 100 किलोग्राम कोकीन अमेरिका पहुंचाने का प्लान बनाया था।  

Also read: गोलियां की तड़तड़ाहट दहली देश की राजधानी दिल्ली, निजामुद्दीन चौक के पास पार्क में गोली चलने से मची सनसनी, एक व्यक्ति घायल

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में दूसरे आरोपी जशनदीप सिंह को कनाडा से डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया था। जशनदीप 2022 में स्टूडेंज वीजा पर कनाडा गया था। अमेरिका की जांच में सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग डीसेंट्रलाइज गैंग चलाता है। इसके सदस्य एक ही देश में नहीं रहते बल्कि अलग-अलग देशों से शूटर्स को हैंडल करते हैं। इन शूटरों की भर्तियां हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के गांवों से की जाती है। पहले उन्हें आपराध वाली वारदात को अंजाम करने के काम दिए जाते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 छोटे लड़के से प्यार का अंजाम हुआ भयावह, विवाहित महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

Gujrat News:गुजरात के गोंडल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका अपने से 20 साल छोटे से प्रेम संबंध में थी और महिला उस पर शादी करने के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। आरोप है कि इसी के चलते प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

राजधानी दिल्ली के नरेला में नशे की हालत में मर्सिडीज से तीन कारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत; हिरासत में आरोपी

Delhi News: बाहरी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह शराब और रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां एक मर्सिडीज कार सवार युवक ने नशे की हालत में तीन कारों और एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। जोकि नरेला का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast