Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में 'हत्या के बदले हत्या'! बवानीखेड़ा अस्पताल के बाहर युवक की बेरहमी से हत्या

Haryana News: हरियाणा में 'हत्या के बदले हत्या'! बवानीखेड़ा अस्पताल के बाहर युवक की बेरहमी से हत्या

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का खौफनाक खुनी खेल खेला गया। यहां अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए बलजीत की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ये पुरानी रंजिश थी और बलजीत और मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला और पुरुष की हत्या की थी।

जानाकरी के मुताबिक, बीती रात बवानीखेड़ा क़स्बे में हत्या के बदले हत्या के ख़ुनी खेल ने सभी को हैरान कर दिया। चार पांच लोगो ने वार्ड नंबर 10 निवासी बलजीत व मौनू पर जानलेवा हमला कर दिया। ये दोनों अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे। तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी व लोहे की रोड़ से मार मार कर खून से लथपथ कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस खुनी वारदात के समय पुलिस व लोग खडे़ खड़े देखते रहे। किसी ने कोई मदद नहीं की। वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लाये। राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है। पर अब आपस में सहमती होने के बाद भी ये हमला किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि चार पांच नामज़द लोगों ने मारपीट कर बलजीत की हत्या कर दी और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरूष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे है। वो जेल से बैल पर आए थे। इब जिन पर हत्या का आरोप लगा है, पहले इन्हीं के पक्ष की बलजीत व मोनू ने हत्या की थी। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ते में की जबरदस्त बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत मेडिकल भत्ता 3,500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को देखते हुए सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

क्या है लखनऊ-कानपुर हाइवे पर यूज होने वाली 3D AM तकनीक, 30 मिनट में तय होगा राजधानी का सफर

Lucknow-Kanpur Highway 3D AM Technology:लखनऊ-कानपुर हाइवे आम जनता के लिए जल्द ही खोला जाएगा। जिसके बाद दोनों शहरों की दूरी सिर्फ 35 से 45 मिनट में तय हो जाएगी। 63 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का पहला बैरियर-फ्री हाइवे है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast