Pune News: महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के सासवड-जेजुरी रोड पर सुबह के समय पैदल जा रहे तीर्थयात्रियों के एक समूह को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आषाढ़ी वारी में शामिल तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुणे ज़िले के सासवड-जेजुरी रोड पर 'वारकरी' कहलाने वाले तीर्थयात्रियों के एक समूह को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आषाढ़ वारी में शामिल तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, यह हादसा बेलसर टोल नाके से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर, होटल शिपदीप लॉजिंग के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रक नांदेड़ ज़िले की 'डिंडी' (तीर्थयात्रियों के समूह) का था और सांगली ज़िले की एक 'डिंडी' की सात महिला वारकरियों के साथ दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए जेजुरी के एक ICU अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक एक 70 वर्षीय व्यक्ति चला रहा था, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और कानूनी कार्रवाई चल रही है। घटना की आगे की जांच जारी है। पुणे पुलिस (ग्रामीण) ने कहा, "नांदेड़ ज़िले के लोहा के रंगनाथ महाराज पोखरबिसिकर की डिंडी का एक ट्रक सांगली ज़िले के कसबेदिगराज की डिंडी की सात महिला वारकरियों के साथ दुर्घटना का शिकार हो गया।
आपको बता दें कि सदियों पुरानी परंपरा 'वारी' तीर्थयात्रा, वारकरी पंथ की मुख्य रस्म है, जो महाराष्ट्र की वैष्णव धार्मिक परंपरा है। आषाढ़ी वारी 21 दिनों तक चलने वाली तीर्थयात्रा है, जिसमें महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से भक्त भगवान विट्ठल के धाम, पंढरपुर की यात्रा करते हैं।