Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर के टायर शोरूम में जमकर हुई फायरिंग, आतंकी के नाम से छोड़ा धमकी भरा पर्चा

Haryana News: यमुनानगर के टायर शोरूम में जमकर हुई फायरिंग, आतंकी के नाम से छोड़ा धमकी भरा पर्चा

Haryana News:  हरियाणा के यमुनानगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यमुनानगर के रामपुर कॉलोनी में टायर व्यापारी ईशान सभरवाल के शोरूप पर अपराधियों ने जमकर फायरिंग की। जिसके कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने  शोरूम के बाहर आतंकी कुलबीर सिद्ध के नाम से धमकी भरा पर्चा चिपकाकर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना के कारण फैली सनसनी

घटनास्थल से पुलिस ने खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जा में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रंगदारी, पुरानी रंजिश और दहशत फैलाने समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद घटनास्थल से बरामद पर्च पर आतंकी कुलबीर सिद्धू का नाम लिखा है। जांच एजेंसियों यह भी खंगलाने में जुटी हैं कि पर्चा का मसकद क्या है या फिर गुमराह करने की कोशिश की गई।    

Also read: Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

मामले की जांच जारी  

बता दें कि सदर थान जगाधरी गांव खाररवन निवासी कुलबीर सिद्धू पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। घटनास्थल से बरामद पर्ची पर लिखा है कि यह तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। शहर थाना पुलिस यमुनानगर का कहना है कि घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है, जो शिकायत आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस गैंग के 3 शूटर दबोचे गए; देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम

Delhi News: अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों शूटर टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आपराधी कई मामलों में वॉन्टेडे थे।

Kapil Cafe Firing Case:कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, जानें कितना खूंखार अपराधी है 'रॉकेट'

Kapil Shamra Cafe Firing Case: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। कुल मिलाकर 24 गैंगों से जुड़े हुए 24 संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast