Search KhabarFast

Press ESC to close

राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, काम से लेकर सैलरी तक...जानें क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए

राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, काम से लेकर सैलरी तक...जानें क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए

CEO Vaccany For Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच सीईओ की वैकेंसी निकाली गई है। ये वैकेंसी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निकाली गई है। ट्रस्ट ने योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है।

ट्रस्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीईओ पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई है। इच्छुक उम्मीदवार searchcommittee.srjbt@gmail.com पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। इस पद के लिए पात्रता और योग्या की शर्तें भी रखी गई हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यताए

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 20 साल का अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास कम से कम बैचलर्स की डिग्री होना जरूरी है। पद करने वाला व्यक्ति सनातनी हिन्दू हो और पूजा-पाठ सक्रिय रूप से करता हो। उम्मीदवार की हिन्दी और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ होनी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके रिटायर्ड अधिकारियों को तरजीह दी जाएगी।

ट्रस्ट की बैठक में हुआ निर्णय

बता दें कि चंदा चोरी मामला सामने आने के ट्रस्ट ने बैठक की थी। जिसके बाद राम मंदिर के लिए सीईओ की नियु्क्ति का फैसला लिया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि एक कमिटी सभी आवेदकों की बारिकी से जांच करेगा और योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा। इसके बाद कमेटी अंतिम चयन के लिए ट्रस्ट के सामने चीन सबसे योग्य उम्मीदवारों के नाम रखेगी। जिसमें से एक को सीईओ चुना जाएगा।  

Also read: यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

गौरतलब है कि इस राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से ठीक पहले विश्व हिन्दू परिषद ने भी राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज को पेशेवर तरीक से देखने के लिए एक सीईओ की नियुक्ति का पुरजोर समर्थन किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-क्रेन-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 की मौत; 3 अन्य घायल

Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast