Search KhabarFast

Press ESC to close

उमर अब्दुल्ला ने किस पर लगाए थे गंभीर आरोप, भाजपा ने थमाया 100 करोड़ का नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

उमर अब्दुल्ला ने किस पर लगाए थे गंभीर आरोप, भाजपा ने थमाया 100 करोड़ का नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

BJP Sent Notice To Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर उफान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब भाजपा ने बिना देर करते हुए 100 करोड़ का नोटिस थमा दिया है। साथ ही 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला के खरीद-फरोख्त वाले आरोपों को पूरी तरह निराधार, झूठा और मानहानिकारक बताया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि अगर उमर अब्दुल्ला तय समय के भीतर जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।

उमर अब्दुल्ला ने क्या आरोप लगाए थे

दरअसल, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया था कि जम्मू क्षेत्र के उनकी पार्टी के एक विधायक को भाजपा की ओर से 20 से 30 करोड़ रुपए, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल कराने का आश्वासन दिया गया था। उनके इस आरोप के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया था।   

Also read: यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी, DDA ने शुरू किया ‘यमुना संवाद’ अभियान

बिना शर्त माफी मांगें उमर अब्दुल्ला- भाजपा  

भाजपा सांसद सतपाल शर्मा द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उमर अब्दुल्ला के बयान से उनकी पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है। कानूनी नोटिस में उमर अब्दुल्ला से कहा गया है कि वह लिखित रूप से लगाए गए आरोप को वापस लें और सार्वजनिक माफी जारी करें। भाजपा ने साफ कहा कि यदि इन मांगों का पालन नहीं किया गया, तो सक्षम न्यायालय में दीवानी और आपराधिक दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 100 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा भी शामिल है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, पश्चिम एशिया से आए धूल भरे तूफान ने बढ़ाया प्रदूषण

कुछ दिन पहले लगातार हुई बारिश से दिल्ली की हवा काफी साफ हो गई थी। लेकिन अब राजधानी में फिर से प्रदूषण तेजी से बढ़ गया है। इसकी वजह स्थानीय प्रदूषण नहीं, बल्कि पश्चिम एशिया से आए धूल भरे तूफान को बताया जा रहा है।

राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, काम से लेकर सैलरी तक...जानें क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए

CEO Vaccany For Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच सीईओ की वैकेंसी निकाली गई है। ये वैकेंसी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निकाली गई है। ट्रस्ट ने योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast