Search KhabarFast

Press ESC to close

BAN vs AUS: बांग्लादेशी गेंदबाज की हरकत पर भड़के जोश इंग्लिस, मैदान पर जमकर हुई बहस, वायरल हुआ वीडियो

BAN vs AUS: बांग्लादेशी गेंदबाज की हरकत पर भड़के जोश इंग्लिस, मैदान पर जमकर हुई बहस, वायरल हुआ वीडियो

BAN vs AUS : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 9 जून (मंगलवार) को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया। मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Josh Inglis को आउट कर दिया। जिसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया और दोनों खिलाडियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

मैच के 11वें ओवर में नाहिद राणा की पहली गेंद पर इंग्लिस को विकेट के पीछे लिटन दास के हाथों कैच कराया। जिसके बाद इंग्लिस वापस लौट रहे थे, तभी नाहिद ने कुछ कहा और जिसके बाद जोश इंग्लिस वापस लौटे और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

अंपायर और अन्य खिलाडियों ने किया बीच-बचाव

मैदान पर तनाव को देखते हुए मैदान पर बढ़ते तनाव को देखते हुए अंपायर और अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। हालांकि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई और मैच आगे जारी रहा, लेकिन इस घटना ने मुकाबले में रोमांच और बढ़ा दिया। बता दें कि इस मुकाबले में नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए और पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। 

Also read: ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, यशस्वी को हुआ भारी नुकसान

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस अपने आक्रामक अंदाज और प्रतिस्पर्धी रवैये के लिए जाने जाते हैं। वहीं बांग्लादेशी खिलाड़ियों की जुझारू मानसिकता भी अक्सर मैदान पर देखने को मिलती है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह टकराव चर्चा का विषय बन गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में छा गए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को भी हुआ फायदा

ICC Ranking: हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली गई। सीरीज भले ही भारत 2-1 से हार गया लेकिन, इस दौरान कई बल्लेबाजों ने फॉर्म में वापसी की। रोहित से लेकर विराट तक बल्ला गरजा। मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम अब भारतीय बल्लेबाजों को भी मिला है।

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast