Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, यशस्वी को हुआ भारी नुकसान

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, यशस्वी को हुआ भारी नुकसान

ICC Test Ranking:अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है। टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। वहीं, यशस्वी जायसवाल को भारी नुकसान हुआ है।

आईसीसी बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने छलांग लगाते हुए नंबर 8 की पोजिशन पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने का इनाम शुभमन गिल को मिला है। उसी के बदौलत वह 10वें नंबर से सीधे 8वें स्थान पर आ गए हैं।  

आईसीसी की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार शुभमन गिल 743 रेटिंग प्वाइंट के साथ 8वें नंबर पर हैं। उनके आगे निकलने से ही यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है, जो एक स्थान फिसलकर 9वें स्थान पर चले गए हैं। हालांकि, गिल और यशस्वी टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिग में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।  

अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन का शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल ने खेले टेस्ट मैच की पहली पारी में 177 गेदों पर 126 रन रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल मात्र 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके कारण यशस्वी जायसवाल को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल ने भी शतक लगाया था। हालांकि, 165 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलने के बाद भी उनकी रैंकिंग में बदलाव देखने को नहीं मिला। वह 34वें स्थान पर बने हुए हैं।  

Also read: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान; सूर्यवंशी को मिला मौका

रचिन रवींद्र को नुकसान तो ऋषभ पंत को फायदा  

आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में छलांग लगाते हुए न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र से भी आगे निकले हैं, जो पिछली रैंकिंग में 10वें नंबर पर थे। हालांकि, इस बार वह 3 पायदान नीचे गिरकर 10वें से 13वें नंबर पर खिसक गए हैं। गिल के अलावा श्रीलंका के दिनेश चंडीमल, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी और भारत के ऋषभ पंत ने भी उनको पीछे छोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ 81 रन की पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत को नई रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ। वो अब 13वें से 12वें नंबर पर आ गए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast