Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में हालात सामान्य, राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन दोबारा खुले

Delhi News: दिल्ली में हालात सामान्य, राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन दोबारा खुले

Delhi News: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और CJP के आंदोलन में को देखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय समेत प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं। इसकी पुष्टि खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रवेश और निकास द्वार फिर से खोल दिए गए हैं और मेट्रो का संचालन सामान्य रूप से जारी है। सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार (Entry/Exit Gates) फिर से खोल दिए हैं।  इस फैसले के बाद लुटियंस दिल्ली और कनॉट प्लेस इलाके में आने-जाने वाले यात्री को काफी राहत मिलेगी।

एक महीने से ज्यादा दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में हुई झड़पों और भारी भीड़ के कारण पुलिस ने एहतियात बरतते हुए दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि, अब स्थिति सामान्य होने के बाद मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षाबल तैनात हैं, लेकिन ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

पुतिन का G7 पर निशाना, बोले- BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया में बढ़ रही

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस समिट 2026 में G7 देशों पर निशाना साधा। पुतिन ने G7 और BRICS की आर्थिक ताकत की तुलना करते हुए कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जबकि G7 का हिस्सा कम हो रहा है।

'दुनिया में कारोबार के सामने आए बैरियर को खत्म करना है', BRICS सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address BRICS Summit: पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में अपना संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई तमेत विश्व के तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast