ICC Ranking: हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली गई। सीरीज भले ही भारत 2-1 से हार गया लेकिन, इस दौरान कई बल्लेबाजों ने फॉर्म में वापसी की। रोहित से लेकर विराट तक बल्ला गरजा। मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम अब भारतीय बल्लेबाजों को भी मिला है।
दरअसल, आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली क फायदा हुआ है। तीनों भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
रोहित शर्मा को हुआ फायदा
वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा 758 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने लॉर्ड्स वनडे में शतक लगाया था। वहीं विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 144 रन बनाए थे। इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने भी टॉप-10 में एंट्री मारी है। वह आठवें स्थान पर आ गए हैं। उनके साथी बेन डकेट 11वें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के ही जैकब बेथेल 64वें स्थान पर हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल 54वें और मार्क चैपमैन 62वें स्थान पर आ गए हैं।
Also read: डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग भी जारी
आईसीसी ने वनडे के गेंदबाजों की भी रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड पेसर जोफ्रा आर्चर ने टॉप-थ्री में जगह बना ली है। वह एक पायदान चढ़कर वनडे बॉलर्स की सूची नंबर आ गए हैं। आर्चर ने भारत के खिलाफ कुल पांच विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खाने की बादशाहत बरकरार है। वह वनडे के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। बेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती टॉप 10 में जगह बना ली है। अल्जारी जोसेफ26वें, ब्रेसवेल 29वें, अक्षर पटेल 26वें स्थान पर बने हुए हैं।