Search KhabarFast

Press ESC to close

Anganwadi Recruitment:12वीं पास महिलाओं के लिए निकली वैकेंसी, मिलेगी बंपर सैलरी; ऐसे करें अप्लाई

Anganwadi Recruitment:12वीं पास महिलाओं के लिए निकली वैकेंसी, मिलेगी बंपर सैलरी; ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Jobs:आज के दौर में सरकारी नौकरी करना कौन नहीं चाहता। वैकेंसी अगर 10 पदों पर निकलती है, तो 1000 आवेदनकर्ता होते हैं। यानी की सरकारी नौकरी के लिए कंपटीशन तगड़ा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है लेकिन, ये सिर्फ महिलाओं के लिए है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर के लिए भर्ती निकाली गई है। ये बहाली महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से की जाएगी। 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती से जुड़े कुछ नियम हैं, जो आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए केवल वहीं महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की रहने वाली हैं, जहां के लिए भर्ती निकली है।

स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी

आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम 35 साल

एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग और आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं और 12वीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर होगा

अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी, जिनका नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें दस्तावेज के साथ बुलाया जाएगा, उसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

ऐसे करें आवेदन

आंगनबाड़ी वर्कर की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा

आवेदनकर्ता को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा

उसके बाद New Anganwadi Recruitment Registration लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें सारी जानकारी को भर दें

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें

आवेदन फॉर्म खुलेगा, उसके बाद शौक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें

इन जिलों के लिए निकली वैकेंसी

सहरानपुर, मिर्जापुर, बलिया, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव और मुजफ्फरपुर में भर्तीयां की जाएंगी।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया स्टेट टॉप, ऐसे चेक करें नतीजें

10th Result Decleared:बिहार बोर्ड ने रविवार यानी 29मार्च को 10वीं क्लास का परीक्षा परिणाम का ऐलान कर दिया। इस बार कुल 15, 10, 928छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा

अब स्कूल बंक करना कैंसिल...छात्र की गैरहाजिरी पर पैरेंट्स को मिलेगा SMS अलर्ट, 01 अप्रैल से नया सिस्टम लागू

Punjab School SMS Alert System: पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में उपस्थिति की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रियल-टाइम SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 1अप्रैल 2026से पूरे राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लागू हो जाएगी।

Sarkari Jobs:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी

Sarkari Jobs Vaccancy:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस विभाग में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है। अलग-अलग चरणों में इस भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। इस भर्ती का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast