Search KhabarFast

Press ESC to close

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है। बता दें, यह मुकाम हासिल करने से पहले आस्था ने कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने UPSC, MPPSC, UPPSC और राजस्थान PSC सहित कुल 21 अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाएं दी थीं, जिनमें से 14 में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। लेकिन इस दौरान उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर बार अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ी।

कौन हैं आस्था दमेले?

आस्था दमेले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा शहर की रहने वाली हैं। आस्था के पिता छोटे-छोटे सीजनल बिजनेस करते हैं। आस्था की शुरुआती स्कूली शिक्षा पलेरा में ही हुई, लेकिन यहां पढ़ाई की सुविधा न होने पर उन्हें कक्षा 7 के बाद अपना घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने छतरपुर में रहकर 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की।

इसके बाद आस्था ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन और इग्नू से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसी दौरान उनका मन यूपीएससी पर आकर रुक गया। जिसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरु की और कई सिविल सेवा परीक्षाओं में भाग लिया। लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी।

Also read: NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

असफलता के बाद भी नहीं मानी हार

उन्होंने दिल्ली में रहकर ऑनलाइन क्लासेज और पीडीएफ के माध्यम से BPSC की तैयारी की। बिना कोचिंग के उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की। उनकी सफलता की रणनीति में खुद के नोट्स बनाना, मेन्स परीक्षा के उत्तरों में डायग्राम और कोट्स का उपयोग, पिछले सालों के प्रश्न (PYQs) हल करना और नियमित न्यूज़ पेपर एनालिसिस शामिल था। इस दौरान उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिला।

वो कहते है न, किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनाम तुम्हे उससे मिलाने में लग जाती है। आस्था ने मन लगाकर मेहनत और लगन से पढ़ाई की। उनका कहना है कि अगर सच्चे दिल से मेहनच करें तो एक-न-एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। आस्था ने अपनी असफलताओं पर बात करते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई जारी रखें, नकारात्मक सोच से दूर रहें और अपनी सेहत को कभी नजरअंदाज न करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम; इस चीज के लिए मिलेगा एक्सट्रा टाइम

NEET PG Exams Rules Changes:नीट परीक्ष पेपर लीक होने के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में है। भले ही नीट की परीक्षा दोबारा कराई गई हो लेकिन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन 25 जुलाई तक चलाता रहा और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; जानें कितने हुए सफल?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast