Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases:  नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

इस बार देशभर के 823 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,36,939 सीटों पर दाखिले होंगे। जिसमें 1,27,028 पहले से स्वीकृत की गई हैं। जबकि 9911 सीटें जोड़ी गई है। इसके अलावा 25 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जहां 2400 नई MBBS सीटें होंगी।

इन सीटों पर ज्यादा होंगे एडमिशन

एनएमसी ने साफ कहा कि किसी भी मेडिकल कॉलेज में केवल उतनी सीटों पर एडमिशन किया जाएगा, जितनी सीटों पर आधिकारिक मंजूरी मिली है। साथ ही एनएमसी ने कहा कि जिन मेडिकल कॉलेजों को इस वर्ष नए संस्थान शुरू करने की मंजूरी दी हैं, उन्हें 7 दिन के भीतर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जमा करनी होगी। इसके बाद सभी शर्तें पूरी होने पर मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड संबंधित कॉलेजों को लेटर ऑफ परमिशन जारी किया जाएगा।  

Also read: IAS Success Story: एक ताने ने बदल दी जिंदगी, MBBS डॉक्टर बनीं IAS अफसर

सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ी

इस बार सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में कॉलेजों की संख्या 441 हैं। जिसमें 61,185 सीटें एलॉट है और 2111 जोड़ी गई हैं। इस तरह कुल सीटों की संख्या 63,296 है। वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संख्या 382 है। इन कॉलेजों में 65,843 सीटें हैं और 7800 सीटें बढ़ाई गई है। इस तरह प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल सीटों की संख्या 73,643 हो गई हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI से बदलेंगी नौकरियां तो कॉलेज की पढ़ाई का क्या होगा? IISc प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा बड़ा सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से ऐसे काम करने लगा है, जिनके लिए पहले कंपनियां बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी पर रखती थीं। AI कोड लिखने, डेटा का विश्लेषण करने, रिपोर्ट तैयार करने और रिसर्च जैसे कई कामों में मदद कर रहा है।

अंग्रेजी की बाधा होगी दूर, हिंदी में होगी BTech Civil Engineering की पढ़ाई, छात्रों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले उन छात्रों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें अंग्रेजी भाषा के कारण पढ़ाई में परेशानी होती है। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रतिष्ठित श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने हिंदी माध्यम से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कराने का फैसला किया है।

हिंदी में MBBS का प्रयोग क्यों नहीं चला? करोड़ों खर्च, किताबें छपीं, फिर भी छात्रों ने अंग्रेजी को चुना

हिंदी दिवस के कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में हिंदी माध्यम से MBBS की पढ़ाई को लेकर बहस तेज हो गई है। साल 2022 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा को हिंदी में उपलब्ध कराना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast