Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 19 September: मॉनसून की विदाई से पहले बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत 20 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 19 September: मॉनसून की विदाई से पहले बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत 20 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 19 September: देश में अब मॉनसून की विदाई का समय आ चुका है। इसी बीच एक बार मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-हरियाणा समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ-साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में आंधी-तूफान के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

19 सितंबर को मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ वज्रपात और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

19 सितंबर को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, यूपी के कई जिलों जैसे मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और झांसी समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर समेत कई इलाकों में बारिश और तूफान की आशंका है, जबकि तेज हवाएं 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। मनाली में तापमान 12 डिग्री अधिकतम और 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रह सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट है। यहां हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट, 80 ट्रेन के लिए 35 साल तक मेंटेनेंस के लिए हुआ करार

Vande Bharat Maintainence: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के निर्माण और लंबे समय तक रखरखाव के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) के बीच जॉइंट वेंचर बनने जा रहा है। दोनों कंपनियों ने 15 सितंबर 2026 को जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति ने फोन पर की बात, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

UAE President Calla PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर बात की है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने पीएम मोदी को फोन किया था। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपाय पर चर्चा की। जिसमें ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र पर बात हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast