Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 18 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: 18 सितंबर को किस राशि पर बरसेगी भगवान की कृपा? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

HOROSCOPE TODAY 18 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: 18 सितंबर को किस राशि पर बरसेगी भगवान की कृपा? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

HOROSCOPE TODAY 18 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 सितंबर 2026, शुक्रवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक वकालत के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, आज उनका सामाज में नाम होगा। वहीं तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी द्वारा अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान पक्ष आज आपकी सभी उम्मीदों को पूरा करने में कामयाब रहेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। परिवार में चल रहे कलह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होंगे। घर पर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि कोई मित्र आपसे नाराज चल रहा था, तो आज वह भी मान सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की मदद लेने से बचना होगा। किसी संपत्ति में किया गया निवेश भविष्य मे आपको दुगना होकर वापस मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक अपनी नौकरी को छोड़ कर किसी दूसरी नौकरी की ओर अग्रसर हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। यदि आर्थिक स्थिति की चिंता सता रही थी, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपके ऊपर कोई कर्जा चल रहा है तो उसे जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातक कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। पड़ोसियों से किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है। सावधान रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संतुलन बनाए रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। परिवार मे वरिष्ठ सदस्यो का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से  प्रोत्साहन प्राप्त होगा, जिससे आप कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी मित्र के द्वारा धन संबंधित मामले में मदद हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फायदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की मदद लेकर जाना बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले जातक कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के चलते व्यस्त रहेंगे। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो अपने पार्टनर पर नजर बने रखें, अन्यथा भविष्य में धोखा मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ के हिसाब से कमजोर रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों का आज कार्यक्षेत्र में काम में ध्यान नहीं रहेगा, जिस कारण आपको अपने सीनियर्स से डांट सुननी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक व्यापार में चली आ रही समस्याओं से आपको निजात मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक आज विदेश में किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में कार्य अधिक रहेगा व आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ होगा। माता-पिता के साथ आप किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक यदि आज किसी कार्य में अत्यधिक मेहनत करने के साथ उसको भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो सफलता अवश्य हासिल होगी। पहले किया गया निवेश आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नौकरी करने वाले जातकों के कार्य क्षेत्र में विरोधी सक्रिय बने रहेंगे और आपके बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के लिए आज का दिन अच्छा है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना बनती दिख रही है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिससे परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस ना मिलने से आप परेशान रह सकते हैं। माता पिता किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने के लिए कह सकते हैं, जिसे आप खुशी खुशी पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ पुरानी बातों के चलते मतभेद हो सकता है, आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा विवाद बड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, अन्यथा वाहन की अक्समात खराबी के चलते आपका धन खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी वाद विवाद से बचें। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों को समाज में मान सम्मान मिलेगा जो भविष्य के लिए अच्छा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: विश्वकर्मा डे पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, गृहस्थ जीवन रहेगा सुखमय, जानें मेष से मीन तक का हाल

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है। वहीं तुला राशि के जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी और जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast