Search KhabarFast

Press ESC to close

असम बाढ़ में अबतक 66 लोगों की मौत, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत सामग्री के लिए 12 करोड़ रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य

असम बाढ़ में अबतक 66 लोगों की मौत, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत सामग्री के लिए 12 करोड़ रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य

Assam Floods: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। इसी के साथ उन्होंने राज्य भाजपा के नेतृत्व में एक व्यापक राहत अभियान की घोषणा की, जिसका उद्देश्य सबसे अधिक प्रभावित जिलों में बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराना है।

बाढ़ राहत कार्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील

मृतकों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा ‘राज्य में बाढ़ से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें गुवाहाटी शहरी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी शामिल है।‘ तो वहीं, राहत कार्यों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संकट में फंसे लोगों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

उन्होंने कहा ‘मैं असम के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से बाढ़ राहत कार्यों में शामिल होने की अपील करता हूं। असम राज्य भाजपा की ओर से हमने बाढ़ से प्रभावित 2 लाख महिलाओं को 2 लाख मेखेला-चादर और 2 लाख बच्चों को कपड़े उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए हमें 12 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।‘

Also read: प्रल्हाद जोशी ने आज से संभाला शिक्षा मंत्री का पद, कहा - मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री...

पार्टी सदस्य कर सकते हैं दान

इस पहल के लिए वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री ने पार्टी सदस्यों के लिए एक सुव्यवस्थित दान प्रक्रिया की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा ‘मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि जो लोग 2000 रुपये से कम का दान देना चाहते हैं, वे यह राशि अपने स्थानीय विधायकों को दें, और जो लोग 2000 रुपये से अधिक का दान देना चाहते हैं, वे अपने चेक पार्टी के खाता संख्या में जमा कर सकते हैं, जिसका विवरण हम सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।‘

राहत सामग्री के लिए 12 करोड़ रुपये का लक्ष्य

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के अंदर और बाहर दोनों जगह पार्टी सदस्यों के सहयोग से धनराशि शीघ्र ही जुटा ली जाएगी। उन्होंने कहा हमने इसके लिए 12 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा कार्यकर्ता इस राशि को जुटाने में मदद करेंगे। असम के विभिन्न हिस्सों और असम के बाहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमें मदद का आश्वासन दिया है। हमें पूरी उम्मीद है कि अगले 4-5 दिनों के भीतर हम यह राशि जुटा लेंगे और शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट और जोरहाट जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर पाएंगे।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast