Search KhabarFast

Press ESC to close

तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, 27 जुलाई तक छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की चेतावनी

तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, 27 जुलाई तक छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की चेतावनी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा और विधान परिषद का सत्र समाप्त होने के बाद विदेश दौरे से लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई और वह उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को महागठबंधन सहित विपक्ष के सभी दलों का समर्थन मिला था।

तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पूरे बिहार में हजारों छात्रों पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया और उनके खिलाफ गंभीर व गलत धाराएं लगाई गईं। उनके अनुसार, आंदोलन के समय यह सहमति बनी थी कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे, लेकिन सरकार ने अब तक अपना वादा पूरा नहीं किया।

तेज प्रताप यादव का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि केवल छात्र ही नहीं, बल्कि महागठबंधन के कई नेताओं और विधायकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। तेजस्वी ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत और राजनीतिक कार्रवाई बताया। सरकार को चेतावनी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि 27 जुलाई तक छात्रों और अन्य गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो महागठबंधन पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास फैसला लेने के लिए अब बहुत कम समय बचा है।

राज्य सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही- तेजस्वी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें न तो जनता ने उनके चेहरे पर वोट दिया और न ही उनके काम के आधार पर समर्थन मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उनका कहना था कि छात्रों पर लाठीचार्ज और सख्त कार्रवाई लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

महागठबंधन पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन करेगा

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बिहार की स्थिति तभी बेहतर होगी जब मौजूदा सरकार बदलेगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने तय समय सीमा के भीतर छात्रों पर दर्ज मामले वापस नहीं लिए और उन्हें रिहा नहीं किया, तो महागठबंधन पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन करेगा। फिलहाल सरकार की ओर से तेजस्वी यादव के इन आरोपों और चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also read: Bihar News: बिहार के नालंदा में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा...डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से पंजाब जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ 'मन की बात' को सुना, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन जन का सपना हो रहा साकार

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम, देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ ही देश के विकास और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast