
AAP vs Raghav Chhadha: 2 अप्रैल को खबर आई की आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया। साथ ही उनके बोलने की समयसीमा को घटा दिया गया है। उसके बाद दिल्ली की सियासत में हड़कंप मच गया। इस मामले में राघव चड्ढा का बयान आया। उसके बाद AAP ने भी गंभीर आरोप लगाए।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने राघव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राघव तुम पिछले कुछ सालों से डर गए हो। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो, जो डर गया वो देश के लिए क्या लड़ेगा।
AAP का राघव पर निशाना
ढांडा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि संसद में पार्टी को बोलने के लिए जो समय दिया जाता है वह देश के मुद्दे उठाने के लिए, न की एयरपोर्ट पर समोसे सस्ते करवाने के लिए। अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहचान है हमारी। पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में चुनाव आयोग का प्रस्ताव आया तो, भाई साहब ने बोलने से मना कर दिया। ढांडा ने कहा कि गुजरात में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया, क्या उन्होंने संसद में कुछ कहा।
राघव चड्ढा का रिएक्शन
राज्यसभा के उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खामोश कराया गया है लेकिन, वह हार नहीं हैं। राघव ने कहा कि मुझे जब-जब मौका मिलता है, तो संसद में जनता के मुद्दे उठाता हूं। मगर क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है, क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया है। मैं तो देश की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे मुद्दों से देश के आम आदमी को फायदा तो हुआ लेकिन, आम आमदी पार्टी को क्या नुकसान हुआ।
Leave a comment