Search KhabarFast

Press ESC to close

Xiaomi का Mijia AC हुआ लॉन्च, मात्र 3 मिनट में करेगा कमरा ठंडा; मिलेंगे HyperOS सपोर्ट

Xiaomi का Mijia AC हुआ लॉन्च, मात्र 3 मिनट में करेगा कमरा ठंडा; मिलेंगे HyperOS सपोर्ट

अगर आप भी इस गर्मी नया AC खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।  Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर तेज़ कूलिंग और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह AC सिर्फ 3 मिनट में कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है और इसमें 5.36 APF रेटिंग के साथ लेवल-1 एनर्जी एफिशिएंसी मिलती है। यह नया मॉडल स्मार्ट फीचर्स, कम बिजली खपत और हाई परफॉर्मेंस कूलिंग का कॉम्बिनेशन लेकर आता है।

पावर सेविंग पर फोकस

इस नए AC का सबसे बड़ा फीचर इसकी एनर्जी एफिशिएंसी है। इसमें Annual Performance Factor (APF) 5.36 दिया गया है, जिसकी वजह से इसे चीन में Level 1 एनर्जी रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पुराने AC की तुलना में सालाना लगभग 208 kWh बिजली की बचत कर सकता है, जो करीब 124 युआन ($18) की बचत के बराबर है।

फास्ट कूलिंग परफॉर्मेंस

कूलिंग के लिए इसमें 9.8cc कंप्रेसर, डुअल-रो इवैपोरेटर और 108mm क्रॉस-फ्लो फैन दिया गया है। यह सिस्टम प्रति घंटे 760 क्यूबिक मीटर तक एयरफ्लो देने में सक्षम है। Xiaomi का दावा है कि यह AC लगभग 3 मिनट में कमरे का टारगेट तापमान हासिल कर सकता है।

HyperOS सपोर्ट

यह AC Xiaomi के Mijia Lingyun कंट्रोल इंजन पर काम करता है, जो क्लाउड-बेस्ड लर्निंग के जरिए यूजर की आदतों के अनुसार कूलिंग और हीटिंग को एडजस्ट करता है। यह डिवाइस Mijia ऐप के साथ कनेक्ट होता है और Xiaomi HyperOS Connect को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे दूसरे स्मार्ट होम डिवाइसेज़ के साथ जोड़ा जा सकता है।

Also read: itel ने भारत में लॉन्च किया A100 Pro, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और अपग्रेड फीचर्स

OTA अपडेट और स्मार्ट डायग्नोस्टिक सिस्टम

इस AC में OTA (Over-The-Air) अपडेट सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे समय के साथ इसके एनर्जी-सेविंग एल्गोरिदम और फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 122 तरह के चेक्स वाला डायग्नोस्टिक सिस्टम दिया गया है, जो फिल्टर क्लीनिंग या रेफ्रिजरेंट की कमी जैसी समस्याओं की पहले ही जानकारी दे देता है।

मिलेंगे एडवांस फीचर्स

डिवाइस में सेल्फ-क्लीनिंग फीचर भी है, जो अंदरूनी हिस्सों को 58°C तापमान पर धोकर और सुखाकर बैक्टीरिया और फंगस को रोकता है।यह AC -35°C से लेकर 60°C तक के तापमान में भी काम कर सकता है। नाइट मोड में इसका नॉइज़ लेवल सिर्फ 18 डेसिबल तक गिर जाता है, जिससे यह काफी शांत ऑपरेशन देता है।

Also read: BSNL Pay App हुआ शुरू, यूजर्स के लिए रिचार्ज और पेमेंट करना होगा आसान

जानें कीमत

Xiaomi ने चीन में अपना नया स्प्लिट एयर कंडीशनर “Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026” लॉन्च किया है। इस AC को खासतौर पर बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और फास्ट कूलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 1899 युआन (लगभग $278) रखी गई है और यह JD.com पर लिस्ट हो चुका है। इसकी बिक्री 30 मई से शुरू होगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast