Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: बिहार में कृषि विकास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने को कहा है। इससे बिहार के किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

बिहार गति' के तहत उच्च शिक्षा और कृषि योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना स्थित लोकसेवक आवास के 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के तहत उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में उच्च शिक्षा और कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के काम में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया।

मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य

उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इन तीनों विश्वविद्यालयों के निर्माणाधीन भवनों और अन्य आधारभूत सुविधाओं का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम और राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्कता पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी हितधारकों से बातचीत कर मास्टर प्लान तैयार करने को कहा। साथ ही छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने और बीएड कॉलेजों में जल्द डिग्री कॉलेज शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करें

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं तय करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के विकास और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना होना चाहिए। इसके लिए बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और उनके लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाए।

2030 तक विकसित होंगे परिवहन और लॉजिस्टिक्स के साधन

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2030 तक परिवहन और लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य बिहार के कृषि उत्पादों को देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक आसानी से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र का विकास बिहार की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.के. अनिल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also read: Bihar News: 21 नवंबर को नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, CM सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने जारी करने को कहा खेल कैलेंडर

Bihar News:बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाले खेल आयोजनों का कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से सभी खेल आयोजनों को सुव्यवस्थित और आकर्षक

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast