Search KhabarFast

Press ESC to close

BSNL Pay App हुआ शुरू, यूजर्स के लिए रिचार्ज और पेमेंट करना होगा आसान

BSNL Pay App हुआ शुरू,  यूजर्स के लिए  रिचार्ज और पेमेंट करना होगा आसान

BSNL Pay App : BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऐप लेकर आया है जिसे उनकों बड़ी राहत मिलने वाली है। आपको बता दें कि BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए खास BSNL Pay लॉन्च किया है। ये फीचर आपको BSNL की ऑफिशियल Selfcare App में मिलेगा। अभी तक BSNL के ग्राहकों को अपने नंबर रिचार्ज कराने के लिए Selfcare App से थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप पर रिडायरेक्ट होना पड़ता था। लेकिन अब इस झंझट को खत्म करते हुए BSNL ने BHIM और UPI इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ हाथ मिलाकर BSNL Pay पेश किया है।

इसकी मदद से अब आप बिना किसी थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप पर जाए सीधा BSNL Selfcare ऐप से ही अपने रिचार्ज और बिल पेमेंट पूरा कर सकेंगे।

Also read: Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स; जानें कीमत

जानें क्या है BSNL Pay App?

बता दें कि PhonePe या Google Pay की तरह BSNL Pay कोई अलग ऐप नहीं है। इसे आप BSNL Selfcare ऐप में ही एक्सेस कर पाएंगे। बता दें कि BSNL सेल्फ केयर ऐप BSNL यूजर्स के लिए उपलब्ध ऑफिशियल ऐप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BSNL Pay को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से तैयार किया गया है। ऐसे में BSNL Pay की मदद से रिचार्ज या पेमेंट सेल्फकेयर ऐप में रहते हुए ही पूरे किए जा सकते हैं।

UPI के कई फीचर्स

दरअसल इस App में UPI के कई फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे कि UPI Lite। इसकी मदद से छोटे-मोटे रिचार्ज या पेमेंट बिना पिन डाले पूरे किए जा सकते हैं। इसके अलावा BSNL Pay में आप AutoPay फीचर की मदद से बार-बार खुद नंबर रिचार्ज कराने के झंझट से भी मुक्त हो सकते हैं।

Also read: भारत में Oppo ने नए ईयरबड्स किए लॉन्च, मिलेंगे कई AI फीचर्स

जानें कौन चला सकते हैं ये App?

BSNL Pay इस्तेमाल करने के लिए आपके पास BSNL का नंबर होना जरूरी है। दरअसल BSNL Pay सेल्फकेयर ऐप में काम करता है। ऐसे में सेल्फकेयर ऐप में लॉगइन करने के लिए आपके पास BSNL का नंबर होना जरूरी है। मुख्य रूप से BSNL ने इसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भरता कम करने के लिए लॉन्च किया है। इसकी मदद से BSNL सेल्फकेयर ऐप को ऑल इन वन ऐप बनाना चाहता है जहां अकाउंट मैनेजमेंट, प्लान, कस्टमर सपोर्ट और पेमेंट्स सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाए।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast