Search KhabarFast

Press ESC to close

itel ने भारत में लॉन्च किया A100 Pro, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और अपग्रेड फीचर्स

itel ने भारत में लॉन्च किया A100 Pro, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और अपग्रेड फीचर्स

itel ने भारतीय मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन 'itel A100 प्रो' लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी मजबूती व फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर है। कंपनी इस बजट फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जो आमतौर पर महंगे फोन के साथ ही देखने को मिलती है। itel A100 प्रो को सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है।

जानें कीमत

इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे वर्चुअल रैम की मदद से इसे 8GB (3GB+5GB) तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत ₹8,999 रखी गई है।

मटेरियल और मजबूती

यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। इसका मतलब है कि फोन गिरने या पत्थर जैसी सख्त चीज से टकराने पर भी आसानी से खराब नहीं होगा। कंपनी ने इसे 'प्रीमियम डिजाइन' वाला फोन बताया है। इसके बैक पैनल पर हल्का टेक्स्चर दिया गया है जो हाथों में अच्छी ग्रिप प्रदान करता है।

Also read: Motorola का नया स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

मिलेंगे तीन कलर्स ऑप्शन

फ्रंट में 6.6-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। ऊपर की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है। बेजल्स साइड्स में पतले हैं, लेकिन नीचे की तरफ थोड़े चौड़े हैं। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। इसमें ऊपर की तरफ IR ब्लास्टर भी मिलता है, जिससे टीवी या एसी कंट्रोल किया जा सकता है। ऑडियो के लिए 3.5mm का जैक भी मौजूद है। यूजर्स इसे तीन कलर्स- कॉमेट ऑरेंज, ब्लैक और क्लाउड वाइट में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है। स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें ऐपल के आईफोन जैसा ‘डायनैमिक बार’ फीचर भी है, जिसमें चार्जिंग, कॉल और नोटिफिकेशन की जानकारी एक पट्टी के रूप में दिखती है। यह फोन यूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 15 गो एडिशन पर चलता है। गूगल गो एप्स की वजह से यह कम रैम पर भी स्मूथ चलता है और बैटरी की बचत करता है।

Also read: Realme की नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेंगे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स; जानें कीमत

5000mAh की बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बजट फोन होने के नाते इसमें बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। लंबे बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। नॉर्मल यूज पर यह बैटरी आराम से डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है।

बिना सिग्नल के भी होगी कॉल

इस फोन में अल्ट्रालिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर की मदद से 'नो नेटवर्क' वाले इलाकों में भी मोबाइल सिग्नल के बिना कॉल की जा सकती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए काम की है जो बेसमेंट या पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast