Search KhabarFast

Press ESC to close

Xiaomi ने स्टैंडिंग AC किया लॉन्च, मात्र 15 सेकेंड में करेगा कूलिंग; जानें कीमत

Xiaomi ने स्टैंडिंग AC किया लॉन्च, मात्र 15 सेकेंड में करेगा कूलिंग; जानें कीमत

अगर आप भी नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। Xiaomi ने नया स्टैंडिंग AC लॉन्च किया है जो कि कंपनी का Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC है। शाओमी ने कहा है कि यह हाई कैपिसिटी क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट है। दावा है कि यह मात्र 15 सेकेंड में ही कूलिंग कर सकता है। इसमें 3 हॉर्सपावर का सिस्टम है जो खासतौर पर बड़े कमरों में कूलिंग के लिए बना है।

AC में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है। इसमें डुअल-रो प्योर कॉपर इवेपोरेटर और कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह हाई आउटपुट एसी है। इसमें 11,000W की कूलिंग कैपिसिटी दी गई है। जबकि 16,000W की हीटिंग कैपिसिटी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।

जानें कीमत

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 5,999 युआन (लगभग 84,000 रुपये) है। यह शाओमी के स्टैंडर्ड रिटेल स्टोर और ऑनलाइन स्टोर, JD.com पर खरीद के लिए उपलब्ध है।

Also read: भारत में boAt की दो नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ कीमत बेहद कम

AC की स्पेसिफिकेशन्स

Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC बिल्ट-इन 3 हॉर्सपावर सिस्टम से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि 140Hz के हाई फ्रिक्वेंसी मोड में यह 15 सेकेंड के अंदर ही कूलिंग करना शुरू कर देता है। यह 30 सेकेंड के अंदर हीटिंग दे सकता है। इसमें 11,000W की कूलिंग कैपिसिटी दी गई है। जबकि 16,000W की हीटिंग कैपिसिटी दी गई है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है। इसमें डुअल-रो प्योर कॉपर इवेपोरेटर और कंडेंसर का इस्तेमाल किया गया है।

Also read: Vivo के नए वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

AC में डुअल साइनवेव मोटर लगी हैं। यह 1800 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा एयरफ्लो दे सकता है। इसमें 115 डिग्री का वाइड एंगल स्वीप फंक्शन है। यह हवा को 16 मीटर दूर तक फेंक सकता है। इसकी APF रेटिंग 4.90 है। यह एनर्जी सेविंग डिवाइस है जो प्रति वर्ष 660kWh तक बिजली की बचत कर सकता है। यह विषम मौसमी परिस्थितियों में भी काम कर सकता है।

कंपनी के अनुसार इसे -35°C से 65°C के बीच काम करने की क्षमता के साथ बनाया गया है। यह एसी कंपनी के स्मार्ट होम सिस्टम HyperOS Connect के साथ पेअर हो सकता है। जिसके तहत इसमें कई तरह के कंट्रोल फंक्शन भी मिल जाते हैं। इसके अलावा इसमें ITO टच डिस्प्ले भी दिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast