अगर आप भी नए वायरलेस ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। Vivo ने चीन में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Vivo TWS 5e को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें Vivo S30 सीरीज के साथ पेश किया है। नए TWS बड्स में पहले के मुकाबले काफी बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) तकनीक दी गई है।
Vivo TWS 5e में 55dB तक Hybrid Adaptive ANC का सपोर्ट मिलता है, जो Vivo TWS 3e के 30dB ANC से बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इसके अलावा, यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ, लो-लेटेंसी मोड और स्पेशियल ऑडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Vivo TWS 5e की कीमत
Vivo TWS 5e की कीमत चीन में CNY 229 (करीब 3,200 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इसे Ink Black, Tianquing और White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फिलहाल यह TWS ईयरबड्स चीन में Vivo की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने अभी इसकी ग्लोबल या भारतीय लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Also read: Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
Vivo TWS 5e के फीचर्स
Vivo TWS 5e में 11mm Dynamic Drivers दिए गए हैं, जो AAC, SBC और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इनमें Vivo DeepX 3.0 Stereo Sound Effects और Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे म्यूजिक, मूवी और गेमिंग के दौरान इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।
नॉइज़ कैंसलेशन की बात करें तो ये ईयरबड्स 55dB तक Hybrid Adaptive ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा, Dual Microphone AI Call Noise Reduction तकनीक दी गई है, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है। खास बात यह है कि ईयरबड्स आसपास के वातावरण के अनुसार ANC लेवल को अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Vivo TWS 5e में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। ये Dual Device Pairing को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं। गेमर्स के लिए इनमें Low-Latency Mode दिया गया है, जो केवल 42ms की फुल-लिंक लेटेंसी प्रदान करता है। वहीं, इनकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक बताई गई है।
Also read: Vivo ने अपने पहले Over-Ear हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
बैटरी के मामले में भी Vivo TWS 5e काफी दमदार साबित होते हैं। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 55 घंटे तक पहुंच जाता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
डिजाइन और वजन
Vivo TWS 5e में स्टेम-स्टाइल डिजाइन और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन लगभग 4.3 ग्राम है और इसका आकार 31.1×21.9×23.2mm है। वहीं, चार्जिंग केस का आकार 63×47.8×27.3mm है। केस सहित इनका कुल वजन लगभग 43 ग्राम है। Vivo TWS 5e अपने प्राइस सेगमेंट में बेहतर ANC, लंबी बैटरी लाइफ, स्पेशियल ऑडियो और लो-लेटेंसी मोड जैसे फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आया है।