Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में boAt की दो नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ कीमत बेहद कम

भारत में boAt की दो नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ कीमत बेहद कम

अगर आप भी नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो boAt ने भारतीय मार्किट में अपनी दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं। इन स्मार्टवॉच का नाम boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 है। इनमे नए वियरेबल्स डायरेक्ट USB टाइप-C चार्जिंग के साथ आते हैं। बोट का दावा है कि Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 भारत में टाइप-C चार्जिंग वाले पहले स्मार्टवॉच मॉडल्स हैं। boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शनलिटी ऑफर करते हैं और इनमें 1.96-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

इनमें ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) सेंसर मिलता है और ये 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करते हैं। डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए इन दोनों ही वॉच को IP68 रेटिंग मिली है।

Also read: Vivo ने अपने पहले Over-Ear हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत

बोजनें भारत में कीमत

boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है, जबकि boAt Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये है। boAt Storm Call 4 इस समय कंपनी की वेबसाइट पर एक्टिव ब्लैक, नेवी ब्लू और स्टील ब्लैक कलर ऑप्शन्स में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस वियरेबल की सेल 12 जून से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

boAt Storm Call 4 में 240×282 पिक्सेल रेजोल्यूशन और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ 1.96-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। UI को नेविगेट करने के लिए इसमें एक फंक्शनल क्राउन शामिल है। इसमें 300mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

boAt Ultima Vogue 2 में भी समान 1.96-इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, लेकिन इसकी स्क्रीन 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने का दावा करती है। इसका डिजाइन मैटेलिक फ्रेम वाला है। ये वियरेबल सिंगल चार्ज पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।

Also read: Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 दोनों ही डायरेक्ट USB टाइप-C चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इन्हें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68-रेटेड डिजाइन मिला है। दोनों ही मॉडल्स ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट ऑफर करते हैं। इनमें ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए सेंसर्स दिए गए हैं।

ये वियरेबल्स स्लीप एनालिसिस और स्ट्रेस मॉनिटरिंग की भी सुविधा देते हैं। boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 के एडिशनल फीचर्स की बात करें तो इनमें इमरजेंसी SOS सपोर्ट और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग शामिल हैं। ये स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉच फेसेस ऑफर करती हैं। इनमें फाइंड माय फोन और क्विक रिप्लाई जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा ये स्मार्टवॉच बेसिक फीचर्स के साथ रिमाइंडर्स की सुविधा भी देती हैं। यूजर्स इनके जरिए पेयर्ड स्मार्टफोन के म्यूजिक और कैमरे को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast