Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत दौरे से पहले रुबियो का बड़ा बयान, कहा - जितना तेल लेना चाहे, अमेरिका...

भारत दौरे से पहले रुबियो का बड़ा बयान, कहा - जितना तेल लेना चाहे, अमेरिका...

Marco Rubio Statement: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करते अच्छे संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जितनी ऊर्जा खरीदना चाहेगा, अमेरिका उतनी बेचने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी के साथ रुबियो ने भारत को महान सहयोगी और पार्टनर भी बताया। 

बता दें, यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस से सस्ते तेल की खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के बीच पहले खींचतान रही है। फरवरी 2026 में रुबियो ने ही कहा था कि भारत ने अतिरिक्त रूसी तेल खरीदने से इनकार करने की प्रतिबद्धता जताई है। लेकिन अब अमेरिका भारत को अपना एनर्जी पार्टनर बनाने की कोशिश तेज कर रहा है।

Also read: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, ISI भी नहीं बचा पाई

मार्को रुबियो का भारत दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे। जहां वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली में रुकेंगे। इसके बाद 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया)। जहां ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, रक्षा सहयोग और क्वाड मुद्दों पर बातचीत होगी। अमेरिकी दूतावास ने इस दौरे को नए अध्याय की शुरुआत बताया है। दोनों देश कई क्षेत्रों में साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या बोले रुबियो?

अपने भारत दौरे से पहले रुबियो ने साफ किया कि भारत को जितनी एनर्जी चाहिए, वह हमसे खरीद सकता है, अमेरिका अपनी ऊर्जा बेचने को पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिकी ऊर्जा पर विचार करें और उसे अपनाएं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और बढ़ाना चाहता हैं, जिसके लिए बातचीत की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला के तेल का भी जिक्र करते हुए कहा कि वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत हमारा शानदार साझेदार है। इसलिए यह यात्रा हमारे लिए अहम है, जिसमें कई सारे मुद्दों पर बातचीत हो सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार, संसद के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे

Ameirca Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन संसद के दोनों सदन में मात खा चुकी है। विपक्षी दल डेमोक्रेकिटक ने दोनों ही सदन में बहुतत हासिल कर लिया है।

US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत

US Election: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिशिगन की अहम सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक रोजर्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

US Stock Market Rally: अमेरिका के शेयर बाजार में बीते दिन कारोबारियों की बल्ले- बल्ले हो गयी। इसकी वजह ट्रंप की हार को बताया जा रहा। आखिर क्यों क्या कारण हैं। बता दें की दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे। डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast