Search KhabarFast

Press ESC to close

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, ISI भी नहीं बचा पाई

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, ISI भी नहीं बचा पाई

Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pok: 14 फरवरी 2019 में CRPF के काफिले पर आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले मास्टर माइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) गोली मार कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान का असली नाम अरजुमंद गुलजार डार था। वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के खरबटपोरा, रत्निपोरा का रहने वाला था। आतंकी संगठनों के बीच उसे ‘डॉक्टर’ कोड नेम से जाना जाता था। महज 27 साल की उम्र में वह पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन अल बद्र का बड़ा कमांडर बन चुका था। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसे PoK में एक स्कूल प्रिंसिपल की पहचान देकर छिपा रखा था। उसकी सुरक्षा के लिए AK-47 से लैस गार्ड भी तैनात किए गए थे। बावजूद इसके अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

Also read: इबोला वायरस से कांगो में हालात बेकाबू, 80 मौतें और 246 संदिग्ध केस; WHO ने घोषित की इमरजेंसी

हमजा बुरहान लंबे समय से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। पुलवामा हमले के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। उसकी मौत को भारत विरोधी आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल इस हत्या को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन PoK में इस घटना के बाद हलचल तेज हो गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है

US News: रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध बिल पास, भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुला

US News: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को 262-159 मतों से पारित कर दिया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। सीनेट इससे पहले 7 अगस्त को 86-11 के भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast