Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही; कई लोगों के फंसे होने की खबर

Delhi News: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही; कई लोगों के फंसे होने की खबर

Chawri Bazar building collapse: दिवाली से पहले दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज 05 नवंबर 2026 गुरुवार को चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक ढह गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग तीन मंजिला बताई जा रही है। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के समय पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तो वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

शुरूआती जानकारी की मानें तो यह हादसा पुरानी दिल्ली इलाके में स्थित चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास सुबह करीब 9:50 बजे हुआ। यहां गली सितारा में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसके अलावा बचाव वाहन और पानी के टैंकर भी मौके पर मौजूद है। हालांकि, अभी तक कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आगे की जानकारी का इंतजार है। 

Also read: Delhi News: जंतर-मंतर से हटे बैरिकेड्स, अब नहीं होंगे यहां प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 482 के पार, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। गुरुवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। सुबह 8:01 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 482 दर्ज किया गया। हालात ऐसे हैं कि राजधानी के कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के सात मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया। इससे इन इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

Delhi News: जंतर-मंतर से हटे बैरिकेड्स, अब नहीं होंगे यहां प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

Delhi News: राजधानी दिल्ली के प्रमुख विरोध प्रदर्शन स्थलों में शामिल जंतर-मंतर से बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद जंतर-मंतर को अधिकृत प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद इलाके में आवाजाही पर लगी पाबंदियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस फैसले से स्थानीय लोगों और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast