Search KhabarFast

Press ESC to close

किसने डिजाइन की Mahindra Thar और Scorpio? इस इंजीनियर ने बदल दी भारत की SUV की परिभाषा

किसने डिजाइन की Mahindra Thar और Scorpio? इस इंजीनियर ने बदल दी भारत की SUV की परिभाषा

Ramkripa AnanthanMahindra XUV700 designer: सड़क पर जब चौड़े टायर और मस्कुलर बॉडी वाली Thar, Scorpio या XUV700 निकलती है तो सबकी नजरें उसी पर टिक जाती हैं। सालों से ये गाड़ियां हर मर्द की ड्रीम कार बनी हुई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें ये दबंग लुक दिया किसने है? किसी पुरुष ने नहीं, बल्कि भारत की एक बेटी ने।

मिलिए डिजाइन क्वीन Ramkripa Ananthan से

इस डिजाइन क्वीन का नाम है रामकृपा अनंतन। उन्होंने साबित कर दिया कि ऑटोमोबाइल की दुनिया में भी महिलाएं किसी से कम नहीं।रामकृपा की कहानी गांव, खेत और जंगलों से शुरू होती है। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर लिखे एक लेख में उन्होंने बताया था कि उनके पिता की नौकरी में अक्सर ट्रांसफर होता था, इसलिए उन्हें धान के खेतों, नदियों, पहाड़ों और जंगलों के बीच बड़ा होने का मौका मिला। नेचर को करीब से देखने का वही अनुभव आज उनके हर व्हीकल डिजाइन में दिखता है।

BITS Pilani से Ola Electric तक का सफर

रामकृपा ने BITS पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और फिर IIT बॉम्बे के मशहूर Industrial Design Centre (IDC) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 1997 में वो Mahindra & Mahindra से जुड़ीं। शुरुआत में बोलेरो, स्कॉर्पियो और जायलो के इंटीरियर डिजाइन किए।अपनी क्रिएटिविटी के दम पर वो 2005 में कंपनी की Head of Design बन गईं।

चीते से ली थी XUV500 की प्रेरणा

उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था 2011 में आई Mahindra XUV500। इसके डिजाइन के लिए टीम ने ब्रूस ली की फुर्ती, लड़ाकू हेलीकॉप्टर, स्पाइडर-मैन और 'ग्लैडिएटर' के रसेल क्रो तक से आइडिया लिया। आखिर में उन्होंने 'शिकार पर झपटते चीते' को चुना। XUV500 के मस्कुलर शोल्डर्स, व्हील आर्च और आक्रामक ग्रिल में उसी चीते की ताकत दिखती है।

Also read: Gold Purity Check: दिवाली और धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले ऐसे करें शुद्धता की पहचान, घर बैठे पता चलेगा असली या नकली

और फिर बदल दिया पूरा मिजाज

XUV500 हिट होने के बाद रामकृपा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।2020 की All-New Thar को उन्होंने ऐसा अर्बन और प्रीमियम लुक दिया कि वो सिर्फ ऑफ-रोडिंग नहीं, हर युवा की पहली पसंद बन गई। XUV700, KUV100, TUV300, Marazzo और नई Thar Roxx के डिजाइन DNA में भी उनकी ही छाप है।इस योगदान के लिए BITS पिलानी ने 2021 में उन्हें Distinguished Alumnus Award से सम्मानित किया।

अब बना रही हैं भविष्य की गाड़ियां

महिंद्रा में 25 साल बिताने के बाद रामकृपा ने अपनी खुद की डिजाइन फर्म 'KRUX Studio' शुरू की और भीड़-भाड़ वाले शहरों के लिए 'Two2' नाम से 2-सीटर इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट बनाया।2022 में वो Ola Electric में Head of Design के तौर पर जुड़ गईं। अब वो बड़ी डीजल-पेट्रोल SUVs की दुनिया से निकलकर भविष्य के इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों को नया रूप दे रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25,100 के नीचे फिसला, ये 5 शेयर सबसे ज्यादा टूटे

Stock Market Crash:शुक्रवार 13 नवंबर को हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत निवेशकों के लिए किसी झटके से कम नहीं रही। ओपनिंग बेल बजते ही बाजार में बिकवाली हावी हो गई और दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में गोता लगाते नजर आए। सुबह 9:21 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 568 अंकों से ज्यादा टूटकर 81,342 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 208 अंक फिसलकर 25,100 के साइकोलॉजिकल सपोर्ट को तोड़ते हुए 25,090 पर आ गया।

Gold-Silver Price 15 November: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, आज 15 नवंबर को खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के नए भाव

15 November Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कीमती धातुओं में कभी गिरावट तो कभी तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आज 15 नवंबर 2026 रविवार को उछाल आया है। पिछले कारोबारी दिन में सोने की कीमत 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 525 रुपये की तेजी के साथ 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत 1,76,309 रुपये प्रति किलो थी, जो आज 234 रुपये की तेजी के साथ 1,76,543 रुपये प्रति किलो हो गया।

शनिवार को भी खुला है शेयर बाजार, जानिए BSE,NSC में क्यों हो रही ट्रेडिंग

Saturday share market open: शनिवार को शेयर बाजार आम लोगों के लिए बंद है, लेकिन NSE और BSE पर मॉक ट्रेडिंग हो रही है। यह कोई असली कारोबार नहीं है, बल्कि एक्सचेंज के सिस्टम की पूरी टेस्टिंग है। इसका मकसद यह जांचना है कि अगर कभी साइबर अटैक हो जाए, अचानक ट्रेडिंग का ट्रैफिक बहुत बढ़ जाए या मेन सिस्टम फेल हो जाए, तो बाजार बिना रुके डिजास्टर रिकवरी यानी DR साइट पर कैसे शिफ्ट होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast