Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा! नदी में गिरी कार, 4 लोगों की मौत; CM धामी ने जताई संवेदना

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा! नदी में गिरी कार, 4 लोगों की मौत; CM धामी ने जताई संवेदना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी बाजार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई से नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, SDRF और आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जिला प्रशासन के मुताबिक, दुर्घटना गंगनानी धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे हुई। बताया गया है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर राहत और बचाव दलों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने नदी किनारे तलाश अभियान चलाकर अब तक चार लोगों के शव बरामद किए हैं।

तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन जारी

नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद जल पुलिस के जवान और गोताखोर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। आशंका है कि वाहन में अन्य लोग भी सवार हो सकते थे। ऐसे में बचाव टीमें नदी में संभावित यात्रियों की तलाश कर रही हैं। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई व्यक्ति जीवित अवस्था में मिलता है तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए और जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाया जाए।

CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तरकाशी में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि गंगनानी बाजार के पास यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने की घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम धामी ने यह भी बताया कि दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'कांग्रेस और INDIA ब्लॉक देश के लोकतंत्र को कमजोर...', गाजियाबाद मार्च से पहले CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 नवंबर 2026 गुरुवार को कांग्रेस और INDIA ब्लॉक पर देश को 'अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था' की ओर धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पैदल मार्च में शामिल होने की घोषणा की। CM योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष वोटरों द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बावजूद भारत के लोकतांत्रिक सिस्टम को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रहा है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से की 'दिल की बात', दीपावली पर दिया खास संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, पढ़ाई तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast