Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी तीसरी कक्षा की छात्रा

Delhi News: दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी तीसरी कक्षा की छात्रा

Delhi News: दिल्ली के मयूर विहार में स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल में पढ़ने वाली 9 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा की क्लासरूम में अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:52 बजे PCR कॉल के जरिए स्कूल में बच्ची के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्ले पीरियड के बाद क्लासरूम में लौटी थी बच्ची

स्कूल की प्रिंसिपल भावना ने घटना के बारे में बताया कि बच्ची प्ले पीरियड के दौरान खेलने के लिए बाहर गई थी। वहां से लौटने के बाद वह अपनी क्लास में पहुंची। प्रिंसिपल के मुताबिक, बच्ची करीब दो मिनट तक क्लासरूम में खड़ी रही और फिर अचानक नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि स्कूल के अधिकारी तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसकी मां को भी घटना की जानकारी दी गई। एक अन्य शिक्षिका बच्ची की मां को अस्पताल लेकर आई।

बच्ची को पहले कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी: प्रिंसिपल

प्रिंसिपल भावना ने कहा कि स्कूल को बच्ची की किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने भी पहले ऐसी किसी परेशानी की जानकारी स्कूल को नहीं दी थी। बच्ची सामान्य दिख रही थी और सुबह स्कूल आने के समय भी उसके बीमार होने के कोई संकेत नहीं थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में निवेश बढ़ाने की तैयारी तेज, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया बिजनेस कनेक्ट-2027 पोर्टल, 20 हजार एकड़ जमीन होगी उपलब्ध

Bihar News: बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार, 4 नवंबर को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' सभागार में बिहार फाउंडेशन की नई वेबसाइट और बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान 'बिहार है तैयार' कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। सरकार का लक्ष्य देश-विदेश में रहने वाले बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास और निवेश से जोड़ना है।

Bihar News: युवा वकीलों को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की स्टाइपेंड योजना

Bihar News: बिहार सरकार ने कानून के क्षेत्र में करियर शुरू करने वाले युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए नई पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एलएन मिश्र इंस्टीट्यूट) में नवपंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पात्र युवा वकीलों को हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने लाभार्थी नवपंजीकृत अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड की राशि के चेक भी सौंपे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य नए वकीलों को शुरुआती दौर में आर्थिक सहारा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast