Search KhabarFast

Press ESC to close

Virat Kohli Birthday: वेलिंगटन से बेंगलुरु तक, विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे दिखाया प्यार

Virat Kohli Birthday: वेलिंगटन से बेंगलुरु तक, विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे दिखाया प्यार

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर न्यूजीलैंड में भी उनके फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वेलिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर का स्वागत करने पहुंचे। जैसे ही विराट एयरपोर्ट पर पहुंचे, फैंस ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाकर जन्मदिन की बधाई दी।

विराट कोहली ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने महज 51 गेंदों में 74 रन बनाए। हालांकि, बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया, लेकिन विराट की आक्रामक बल्लेबाजी और आत्मविश्वास ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले जब विराट वेलिंगटन पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए फैंस पहले से मौजूद थे। विराट को सीढ़ियों से नीचे उतरते देख प्रशंसकों ने उनके लिए जन्मदिन का गाना गाया। इस दौरान फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बेंगलुरु में भी फैंस ने विराट को खास अंदाज में दी बधाई

विराट कोहली की IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड बेंगलुरु में भी उनके जन्मदिन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। यहां फैंस ने व्हाइट बोर्ड के जरिए बताया कि उन्होंने विराट के खेल और उनके करियर से क्या सीखा है।

फैंस के बोर्ड पर '200 परसेंट एनर्जी', 'कभी हार मत मानो', 'अगर आप दे सकते हैं, तो आपको लेना ही होगा' और 'हमेशा एक परसेंट चांस होता है' जैसे संदेश लिखे हुए थे। इन संदेशों के जरिए प्रशंसकों ने विराट की मेहनत, जुनून और कभी हार न मानने वाले जज्बे को सलाम किया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली का क्रिकेट करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उनके नाम एक 50 ओवर का वर्ल्ड कप, एक T20 वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी और दो IPL खिताब हैं। वह भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में भी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 40 में जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में विराट ने 123 मैचों की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वनडे क्रिकेट में भी विराट का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 318 मैचों की 306 पारियों में 58.84 की औसत से 15,183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 55 शतक और 80 अर्धशतक निकले हैं। वह वनडे क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। T20 इंटरनेशनल में विराट ने 125 पारियों में 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, श्रीनाथ-शमी के खास क्लब में हुए शामिल

Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। अर्शदीप न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में चार विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खास क्लब में जगह बना ली है।

IND vs NZ: विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli Record:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे मैच में कोहली ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वह वनडे इतिहास में किसी एक बल्लेबाजी क्रम पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast