Search KhabarFast

Press ESC to close

Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में जा गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत; लगभग 25 घायल

Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में जा गिरी बस, 18 यात्रियों की मौत; लगभग 25 घायल

Nepal Bus Falls into Trishuli River: नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के एक भीषण बस हादसा हुआ है, जिसमें पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस पृथ्वी हाईवे पर अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 18लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25से 28यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें एक न्यूजीलैंड का नागरिक बताया जा रहा है। हादसा रात करीब 1:15से 1:30बजे के बीच धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग इलाके के पास हुआ, जो काठमांडू से लगभग 90किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बस नंबर GA 1 Kha 1421में 35से ज्यादा यात्री सवार थे। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर का बस पर नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ। बस हाईवे से लगभग 300मीटर नीचे खड़ी ढलान से फिसलकर नदी में जा गिरी, जिससे कई यात्रियों को निकालना मुश्किल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक 17शव बरामद हो चुके हैं, जबकि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 6महिलाएं और 11-12पुरुष शामिल हैं।

घायलों में 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की बताई जा रही है। राहत कार्य रात के अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण चुनौतीपूर्ण रहा। आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा ने पुष्टि की कि 28 घायल यात्रियों को बचाया गया है। जिला ट्रैफिक पुलिस प्रमुख शिशिर थापा और हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी ने मौतों की संख्या 18 बताई है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और परिवारों को सूचना देने का काम शुरू कर दिया है। घायलों का इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीजफायर के बाद इजरायल ने बेरुत पर बरपाया कहर! हिजबुल्लाह के नए चीफ का सचिव ढेर

Israel Airstrike's On Lebnon:अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर हो गया है। लेकिन सीजफायर को किनारे लगाते हुए इजरायल ने बेरुत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल ने 10 मिनट में 10 जगहों पर धमाका किया। इस हमले में हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम के भतीजे और पर्सनल सेक्रेटरी मारा गया है।

अधर में लटकी में अमेरिका-ईरान की वार्ता! ईरान का सोशल मीडिया पोस्ट गायब; परमाणु समझौते पर फंसा पेंच

US-Iran Peace Talk: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर का ऐलान हो गया है। साथ ही पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता होने वाली है। जिसपर संश्य का बादल मंडराने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान की तरफ से शांति वार्ता को लेकर किया गया सोशल मीडिया पोस्ट डीलिट कर दिया गया है।

Iran-US War : ‘उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

Iran-US War:  दो हफ्ते के लिए ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक बैठक हो वाली है। इसी बीच एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast