Search KhabarFast

Press ESC to close

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी। 

केकेआर और एलएसजी के बीच खेले गए मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जब लखनऊ के फैंस ने जीत की उम्मीद छोड़ी दी थी। लेकिन, फिर हुआ चमत्कार और चमत्कार किया मुकुल चौधरी ने। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। जिसमें 7 छक्के शामिल थे। खास बात ये रही कि मुकुल ने दो हेलीकॉप्टर शॉट लगाए, जो धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है। 

कैसे मुकुल चौधरी बने हीरो 

दरअसल, मैच में टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने गेंदबाजी करने का निर्णय किया। कोलकाता ने भी पहले बल्लेबाजी का न्योता स्वीकार करते हुए कप्तान रहाणे और अंगक्रिश रघुवंशी की तेजतर्रार पारी के कारण 181 रन बनाने में कामयाब रही। जब लक्ष्य का पीछा करने की बारी आई तो लखनऊ के बड़े-बड़े धुरंधर सस्ते में निपटते चल गए। मिचेल मार्श से लेकर मार्करम तक और पंत से लेकर पूरन तक कोई मैदान पर टिक नहीं पाया। जब लखऊन के लिए जीत असंभव हो गई थी। तब उम्मीद बनकर आए मुकुल चौधरी और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। जिसमें दो चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 

Also read: 23 साल की उम्र में फेंक डाली 154.2 की रफ्तार से गेंद, डेल स्टेन हुए फैन; कौन हैं IPL में कहर बरपाने वाले अशोक शर्मा

कौन हैं मुकुल चौधरी 

मुकुल चौधरी राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने अंडर-23 लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 पारियों में 173 रन बनाए। जहां उनका स्ट्राइक रेट 198.85 का रहा। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम की बादशाहत कायम, पाकिस्तान को हुआ तगड़ा नुकसान;जानें अन्य टीमों का हाल

ICC ODI Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग में एक बार फिर भारतीय टीम ने बादशाहत कायम रखी है। वार्षिक अपडेट के बाद भी भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी हुई है। हालांकि, इस बार बढ़त थोड़ी कम हो गई है।

IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस में अनबन! रोहित और सूर्यकुमार को भी किया अनफॉलो?

IPL 2026: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए खास नहीं रहा है। एक के बाद एक मिल रही करारी हार ने प्लेऑफ का रास्त लगभग बंद कर दिया है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन, कुछ देर बाद फॉलो बैक कर दिया।

धर्मशाला में भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, प्लेऑफ की रेस में हार किसी के लिए भी भारी

आईपीएल अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी 8 टीमें अंतिम चार में जगह बनाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast