Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, बीती रात दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके के शौरीपुर के ब्लॉक संजय पार्क में 55 साल के राजू नाम के शख्स जो की वहीं पर जनरल स्टोर चलते हैं। वह खाना खाने के बाद पार्क में अपने भतीजे के साथ टहल रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लड़कों ने उनको घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए। मृतक का भतीजा तुरंत अपने घर पर गया और बताया कि ताऊजी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। 

बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला 

परिवार के लोग जब पार्क में बीचबचाव करने पहुंचे। तो उन्होंने उन पर भी चाकूओं से हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बीच बचाव में दूसरे पक्ष मैं भी दो लोग घायल हैमृतक के परिजनों का कहना कि उन्होंने उनकी जनरल स्टोर पर भी पथराव और तोड़फोड़ की। जब 55 साल की उम्र के राजू को अस्पताल ले जाया गया। तो वहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast