Iran-US War: दो हफ्ते के लिए ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक बैठक हो वाली है। इसी बीच एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने कहा कि ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल को गुज़रने देने के मामले में बहुत ही खराब काम कर रहा है। कुछ लोग तो इसे अपमानजनक भी कहेंगे। हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं है। बताया जा रहा है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजरने वाले टैंकर शुल्क वसूल रहा है।
Also read: कराची में ‘स्ट्रे बुलेट’ का खौफ...तीन दिन में 9 लोग घायल, दहशत में पूरा शहर
पाकिस्तान में होगी शांति वार्ता
रॉयटर्स के मुताबिक, इस्लामाबाद के 'रेड ज़ोन' की ओर जाने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है। इस रेड ज़ोन में संसद, सरकार के अहम दफ़्तर, आलीशान होटल, दूतावास और विदेशी संगठनों के कार्यालय स्थित हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान की राजधानी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेज़बानी की तैयारी कर रही है।