Search KhabarFast

Press ESC to close

सीजफायर के बाद इजरायल ने बेरुत पर बरपाया कहर! हिजबुल्लाह के नए चीफ का सचिव ढेर

सीजफायर के बाद इजरायल ने बेरुत पर बरपाया कहर! हिजबुल्लाह के नए चीफ का सचिव ढेर

Israel Airstrike's On Lebnon:अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर हो गया है। लेकिन सीजफायर को किनारे लगाते हुए इजरायल ने बेरुत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल ने 10 मिनट में 10 जगहों पर धमाका किया। इस हमले में हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम के भतीजे और पर्सनल सेक्रेटरी मारा गया है। 

इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि बेरुत क्षेत्र में हमला किया गया और नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी अली यूसुफ हर्शी को मार गिराया गया है। बयान में बताया गया है कि उसने हिजबुल्लाह के ऑफिस को मैनेज करने और सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाई। 

सीजफायर के बावजूद हमला 

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद भी लेबनान में हमला जारी है। लेबनान पर इजरायल ने 30 सालों के इतिहास में सबसे बड़ा हमला किया है। इजरायल का दावा है कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका और इजरायल का ने साफ तौर पर कहा है कि सीजफायर डील में नहीं कहा गया था कि लेबनान पर हमला रोका जाए। बता दें कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला किया था। जिसके बाद से ही इजरायल ने लेबनान पर हमला किया था। लेबनान में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

Also read: US-Iran Ceasefire: ‘यह Middle East का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है’ सीजफायर के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

हिजबुल्लाह भी कर रहा हमला 

सीजफायर होने के बाद इजरायल के हमले का जवाब हिजबुल्लाह भी दे रहा है। गुरुवार यानी 9 अप्रैल को ईरान समर्थित इस उग्रवादी समूह ने कहा कि उसने अमेरिका-ईरान सीजफायर के उल्लंघन के जवाब में इजरायल की ओर रॉकेट दागे हैं। हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसे लेबनान भर में इजरायली हमलों के खिलाफ पटलवार करने का अधिकार है। हिज्बुल्लाह ने बयान जारी करते हुए कहा कि दुश्मन द्वारा सीजफायर समझौते के उल्लंघन के जवाब में हिजबुल्लाह ने गुरुवार तड़के लेबनान के बॉर्डर के पास मनारा के इजरायली किबुत्ज को रॉकेट बैराज से हमला किया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast