Search KhabarFast

Press ESC to close

वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी बेमेल! NCST रिपोर्ट बनी गले की फांस, अब लटकी गिरफ्तारी की तलवार

वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी बेमेल! NCST रिपोर्ट बनी गले की फांस, अब लटकी गिरफ्तारी की तलवार

NCST Report Over Monalisa Marriage: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा और फरमान ने हाल ही में शादी रचाई थी। अब उनकी शादी ही सवालों के घेरे में हैं। वजह है राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी NCST की रिपोर्ट। ये रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। अब फरमान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। 

दरअसल, मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर आई NCST रिपोर्ट ने पूरा खेल ही पलट दिया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मोनालिसा विवाह के समय नाबालिग थी। इसके बाद मोनालिसा के पति फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 

आयोग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप 

आयोग की जांच के मुताबिक, पारधी जनजाति से जुड़ी मोनालिसा की उम्र शादी के वक्त 18 साल से कम थी। यह विवाह 11 मार्च 2026 को केरल में हुआ था। शिकायतकर्ता प्रथम दुबे की ओर से 17 मार्च 2026 को आयोग में याचिका दाखिल की गई थी। जांच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड से खुलासा हुआ। जहां मोनालिसा की जन्मतिथी 30 दिसंबर 2009 पाई गई। इस आधार पर उसकी उम्र 16 वर्ष है। अब जांच टीम ने इसे गंभीर गड़बड़ी मानते हुए संबंधित दस्तावेजों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की सिफारिश की है। 

Also read: 'कई मंदिरों में शराब भी चढ़ती है तो क्या कोर्ट...' सबरीमाला मामले की बहस में उठा सवाल

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज 

आयोग की रिपोर्ट आने के बाद महेश्वर थाने में विभन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पति फरमान खान पर कानूनी शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नेटवर्क की परतें खंगालने में जुटी है। इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने पुष्टी करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस पूरे विवाद ने राजनीतिक रंग भी लिया है। शादी के आयोजन और संरक्षण को लेकर कुछ संगठन और नेताओं की भूमिका पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holidays: जून महीने में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in June 2026: जून माह की शुरुआत के साथ ही यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर जांच लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून 2026 में विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast