क्या छिन सकती है प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता? BJP नेता ने केरल हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्या छिन सकती है प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता? BJP नेता ने केरल हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Petition Filled Against Priyanka Gandhi:  वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी लोकसभा सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा हैं। दरअसल, भाजपा नेता नव्य हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में शुक्रवार को कांग्रेस सासंद खिलाफ याचिक दायर की। इस याचिका में उन्होंने प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती दी है।

संपत्ति की सही जानकारी नहीं

भाजपा नेता नव्य में याचिका में दावा किया गया है कि उपचुनाव के दौरान नामांकन पत्र में प्रियंका गांधी ने अपनी और अपने परिवार की संपत्ति की सही जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने प्रियंका पर आरोप  लगाया कि उन्होंने चुनावी पत्र में संपत्ति के गलत आंकड़े बताए हैं। ऐसे में यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इसे भ्रष्ट आचरण करार दिया है।

मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप

भाजपा नेता के अनुसार, प्रिंयका गांधी ने मतदाताओं की पसंद को प्रभावित करने के इरादे से उन्हें गुमराह किया है। इसलिए उन्होंने गलत जानकारी दी और जनता को अंधेरे में रखा। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्होंने कई मौकों पर मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाला और कानून का उल्लंघन किया।  

प्रियंका गांधी के पाल कितनी संपत्ति?

प्रियंका गांधी के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, उनकी कुल अचल संपत्ति 13.89 करोड़ रुपये की है। इसके अलावा उनके पति रॉबर्ड वाड्रा के पास कुल 37.91 करोड़ रुपये की चल संपति है। वहीं, इस चुनावी हलफनामे की मानें तो प्रियंका गांधी पर करीब 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।

बता दें, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ-साथ वायनाड सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखते हुए वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वायनाड में हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की थी।

वहीं, नव्या हरिदास ने वायनाड से BJP के टिकट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन वो प्रियंका गांधी से 5,12,399 वोटों से हार गई थीं। इसके बाद अब नव्या हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में प्रियंका गांधी की सदस्यता को चुनौती देने की याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई जनवरी 2025 में हो सकती है।  

Leave a comment