Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: बहादुरगढ़ में फैक्ट्री में आग लगी, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

HARYANA NEWS: बहादुरगढ़ में फैक्ट्री में आग लगी, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

HARYANA NEWS: हरियाणा के बहादुरगढ़ की जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलाने से मौतहो गई।एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल आरिफ को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया।

यह हादसा बहादूरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी संख्या 817 का मामला है। सुबह के समय करीब 5 बजे आग लगी थी। फैक्टरी के अंदर ही कर्मचारी सोते थे।मरने वालों के नाम अब्दुल अतवारिस और अमीरुद्दीन उर्फ बड़े भैया बताए जा रहे।दोनों मृतक चचरे भाई थे।दोनों दो दिन पहले अपने घर से वापस आये थे। दोनों उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के पाली कस्बे के रहने वाले थे। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फायर बिग्रेड के मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद  फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को फैक्ट्री के अंदर दो कर्मचारियों के शव पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया।

आग पर पाया काबू

फायर ऑफिसर रविन्द्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फैक्टरी के अंदर से दोनों कर्मचारियों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फैक्टरी प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए नियमों के तहत हर महीने 21,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने पर अपने नियोक्ता से वैधानिक बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं।

PM मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का किया उद्घाटन, बोले- भारत की 7.8% विकास दर से दुनिया में बढ़ा भरोसा

PM Modi Addresses Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से पहुंचे डेलीगेट्स से बातचीत की और भारत के तेजी से बढ़ते

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast