Search KhabarFast

Press ESC to close

ठंड का हो सकता है डबल अटैक, दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

ठंड का हो सकता है डबल अटैक,  दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

 
Weather update: शुक्रवार को दिल्ली-NCR में बारिश और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक हो सकता है। वहीं कल पहाड़ी इलाकों पर भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी।आखिरकार एक ऐसा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसे सही मायनों में “तीव्र पश्चिमी विक्षोभ” कहा जा सकता है।इसके असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 23 जनवरी की रात तक भारी बर्फबारी की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में आज देर रात से 23 जनवरी की शाम तक मध्यम वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना है। 
 
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल
 
दिल्ली-NCR में मौसम की बात करें तो 23 जनवरी यानी शुक्रवार को मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।  शुक्रवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक तेज हवाएं चलेंगी। वहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिसके चलते तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस तेज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इतना ही नहीं एक और तेज पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 
 
इन राज्यों में बारिश की आशंका 
 
मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश और बर्फबारी की वजह बनता दिखाई दे रहा है, तो वहीं 22 और 23 जनवरी को पंजाब में बारिश होगी। साथ ही 22 और 23 जनवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना भी जताई गई है।  25 और 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast