Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: MGNREGA पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, कहा- लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था

Delhi News: MGNREGA पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, कहा- लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था

Rahul Gandhi: राजधानी दिल्ली में मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने गरीबों को अधिकार दिया था। इसके पीछे की सोच थी कि जिसे भी काम की जरूरत हो, वो सम्मान के साथ काम मांग सके। वहीं, मनरेगा को पंचायती राज के तहत चलाया जाता था। मनरेगा में लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था- जिसे नरेंद्र मोदी खत्म करने में लगे हैं। इससे पहले मोदी सरकार किसानों के खिलाफ काले कानून लेकर आई थी, जिसे किसानों ने रोक दिया। जो अन्याय किसानों के साथ किया गया था, वही अब मजदूरों के साथ किया जा रहा है।

कुछ साल पहले BJP ने 'तीन काले कृषि कानून' लाकर किसानों पर आक्रमण किया था लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया।अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। इसको लेकर राहुल गांधी कुछ दावा किया है-

  1. दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। BJP शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा
  2. केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे
  3. BJP की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं
  4. BJP चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें

मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा

राहुल गांधी ने कहा कि BJP चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति-एक वोट' का कॉन्सेप्ट खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। BJP वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना होगा।जिस दिन हम सभी साथ आ गए, उस दिन नरेंद्र मोदी को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा।

मनरेगा बचाने की लड़ाई बहुत लंबी है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा बचाने की लड़ाई बहुत लंबी है। हम इस लड़ाई को एक जगह पर बैठकर या नारे लगाकर नहीं लड़ सकते।  जब तक सरकार नए कानून को वापस नहीं लेगी और मनरेगा को फिर से बहाल नहीं करेगी, तब तक हम लड़ते रहेंगे।हमने महात्मा गांधी जी के नाम से मनरेगा शुरू किया था, लेकिन ये सरकार इसे तबाह करने पर तुली है।मनरेगा को ख़त्म कर सरकार ने ग्रामीण भारत के गरीबों, कमजोर तबकों पर हमला किया है, जिसका देशभर में विरोध हो रहा है। जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें हम मनरेगा के मुद्दे को उठाएंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Protest: दिल्ली में एक महीने और तैनात रहेंगे 20 हजार अर्धसैनिक जवान, राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई

Delhi Protest:दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती अगले एक महीने तक बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि दिवाली तक राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और

Kal Ka Mausam 13 October 2026:देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे भारत का हाल

Kal Ka Mausam 23 October 2026:13 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम का असर हर राज्य और जिले में अलग-अलग हो सकता है।

गांधी परिवार से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में नया मोड़, AJL की संपत्तियों पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष अपनी कुर्क संपत्तियों की रिहाई की मांग करने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, यंग इंडियन, AJL और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast