Search KhabarFast

Press ESC to close

नागपुर में रिंकू सिंह ने मचाया धमाल, मंगेतर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार

नागपुर में रिंकू सिंह ने मचाया धमाल,  मंगेतर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार

nagpur t20: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की नागपुर टी20 में विस्फोटक बल्लेबाजी ने जहां मैदान पर फैन्स का दिल जीता, वहीं उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं सकीं। रिंकू की शानदार पारी के बाद प्रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्यार का इजहार किया। रिंकू और प्रिया ने जून 2025 में लखनऊ में एक प्राइवेट समारोह में सगाई की थी।मैच के बाद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह की बल्लेबाजी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए दिल वाला इमोजी और प्यार भरा मैसेज पोस्ट किया। उनकी यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। रिंकू सिंह हाल के समय में भारतीय टीम के लिए भरोसेमंद फिनिशर बनकर उभरे हैं। प्रेशर के हालात में बड़े शॉट खेलने की उनकी काबिलियत एक बार फिर देखने को मिली, जिसने उनकी मंगेतर प्रिया सरोज को भी गर्व से भर दिया।
 
र‍िंकू ने नागपुर में मचाया धमाल 
 
र‍िंकू ने नागपुर टी20 में 20 गेंदों पर 44 रनों की धुआंधार पारी खेली, ज‍िसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। इस दौरान रिंकू का स्ट्रइाक रेट भी 220 का दर्ज किया गया। 28 साल के र‍िंकू टी20 फॉर्मेट के शानदार बल्लेबाज हैं, वह अब तक 36 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 594 रन 45.69 के एवरेज और 165 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वैसे मैदान के बाहर रिंकू और प्रिया की बॉन्डिंग भी अक्सर चर्चा में रहती है। प्रिया का यह सोशल मीडिया रिएक्शन साफ दिखाता है कि रिंकू की हर कामयाबी में उनका पूरा साथ और सपोर्ट मौजूद है। 
 
मछलीशहर सीट से सांसद हैं  प्र‍िया सरोज 
 
27 साल की प्रिया उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद हैं। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतर भारत की सबसे युवा MP में से एक बनीं थीं। प्र‍िया ने तब लगभग 25 साल की उम्र में अपना कार्यकाल शुरू किया था।प्रिया के पिता तूफानी सरोज सालों से राजनीति में रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को जौनपुर की केराकात विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। वहीं वो तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। वैसे जब र‍िंकू और प्र‍िया की सगाई हुई थी, तो दोनों ने सोशल मीडिया पर ल‍िखा था कि उनको इस मोमेंट (सगाई) का इंतजार 3 साल से था।  हालांकि दोनों कब शादी करने वाले हैं, इस पर हाल फ‍िलहाल में कोई खबर नहीं आई हैं, लेकिन ये ऐलान भी संभवत: टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast