Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा बांग्लादेश, वर्ल्ड कप का किया बॉयकॉट, ICC पर लगाए गंभीर आरोप

T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा बांग्लादेश, वर्ल्ड कप का किया बॉयकॉट,  ICC पर लगाए गंभीर आरोप

T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की चेतावनी और अल्टीमेटम के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) खिलाड़ियों और अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने रुख पर कायम रहने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि जब तक मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका नहीं किया जाता, तब तक टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी। खिलाड़ियों के साथ अहम बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। आसिफ नज़रुल के मुताबिक- सरकार, क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी तीनों एक मत हैं कि सुरक्षा से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा। आसिफ नज़रुल ने साफ शब्दों में कहा- हम किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे. दुनिया को यह भी समझना चाहिए कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा तो उसके क्या नतीजे होंगे. हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते।
 
 
भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं 
 
बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी दोहराया कि उनका फैसला अटल है। बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं है और इसलिए वेन्यू बदलकर श्रीलंका किया जाना चाहिए। हालांकि ICC ने पहले ही साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर नहीं ले जाए जाएंगे।ICC की इस सख्त चेतावनी के बाद भी बांग्लादेश ने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। इस पूरे विवाद के चलते T20 वर्ल्ड कप पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं।अब सबकी नजर ICC के अगले कदम और इस टकराव के समाधान पर टिकी हुई है। 
 
 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: बोल्ड आउट के नियम में बड़ा बदलाव, अब इस तरह विकेट गिरने पर आउट नहीं होगा बल्लेबाज

Cricket Rules:क्रिकेट में बल्लेबाज के आउट होने से जुड़े नियमों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। अब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बोल्ड आउट से जुड़े एक खास नियम में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज के शॉट खेलने के बाद गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराकर लुढ़कते हुए स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगती है, तो बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जाएगा।

राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया धमाल, सहवाग के बेटे की टीम को 198 रन से रौंदा; 41 गेंदों में ठोके 85 रन

Anvy Dravid Team Defeats Aryavir Team:क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के बेटों के प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का आमना-सामना अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हुआ। 12 अक्टूबर को कर्नाटक और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में अन्वय ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा।

Sports News: छोटे शहर से विश्व पोडियम तक, वेद नीरज फौर ने शतरंज में रचा इतिहास, IBCA वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Sports News: भारत के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी वेद नीरज फौर ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। ग्रीस के क्रीत शहर में आयोजित 13वीं IBCA वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियनशिप 2026 में वेद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वे विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान (World No. 3) पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast