Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; 7 अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; 7 अन्य घायल

Doda Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक दुखद हादसा हुआ है। यहां सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अभीतक 10 जवानों की मौत हुई, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

क्या-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा भदेरवाह के खानी टॉप इलाके में हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक बुलेटप्रूफ कैस्पर था, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे। यह वाहन एक ऊंचाई वाले पोस्ट की ओर जा रहा था। लेकिन अचानक वाहन के चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही 4 जवानों की मौत हो गई। जबकि कुछ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं, 7 अन्य घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। 

दूसरी तरफ, अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर फिसलन या चालक का नियंत्रण खोना कारण हादसे का कारण माना जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan Gets Relief From Court:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को अदालत से दो बड़ी राहत मिली हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम खान को राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

दिल्ली से आगरा का सफर होगा आसान, 1,123 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास

Delhi Agra Highway Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वेस्ट दिल्ली के लिए 359.63 करोड़ रुपये के एक अलग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

Delhi Assembly, Winter Session 2026: मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) की तरफ से आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दिल्ली असेंबली का विंटर सेशन 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली सेक्रेटेरिएट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast